नीमच। पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तौलानी एवं अति पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक फूलसिंह परस्ते के मार्गदर्शन में दिनाक 13 जुलाई को काम्बिंग गस्त में थाना नीमच कैंट ने 27 स्थाई गिरफ्तारी (17000) रुपये के ईनामी वारंटी पकड़ने में सफलता हासिल की है। स्थाई वारंटी मुकेश उर्फ टूटी पिता सीताराम वर्मा नि. 474 हुडको कालोनी नीमच हाल मुकाम रामपुरा चौराहा आम्बावाडी उदयपुर काफी लंबे समय से फरार होकर कुल 13 स्थाई वारंट 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित था।
उक्त सराहनीय कार्य में टीम प्रभारी पर्यवेक्षक योगेन्द्र सिंह सिसौदिया, उनि शिशुपाल सिंह गौड, उनि राखी सेंगर, उनि सुमित मिश्रा, सउनि कैलाश कुमरे, प्रचारक 316 चंचल माली, प्रआर 55 आदित्य गौड, आर अजातशत्रु आर 32 राजेंद्र सिंह आर राजेश भतीजी, सायबर सेल और एडाम सिंह, आर 451 लक्की शुक्ला का अहम योगदान रहा।