कटनी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करने और नई पेंशन नीति को रद्द करने की मांग को लेकर कटनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर पांच से रैली निकाल विरोध प्रदर्शन किया। रैली आरपीएफ थाने के सामने समाप्त की गई।
कटनी शाखा अध्यक्ष कैलाश रजक ने बताया कि पुरानी पेंशन योजना लागू करने के और नई पेंशन नीति को रद्द करने के लिए रैली निकाली गई है। रैली के माध्यम से कर्मचारियों में जन जागरूकता लाई जा रही है साथ ही सरकार की नई पेंशन नीति का विरोध किया जा रहा है। आने वाले दस अगस्त वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ संसद का घेराव करेगी। उससे पहली रेलवे कर्मचारियों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है।
रैली के दौरान मंडल अध्यक्ष एसएन शुक्ला, मंडल सचिव डीपी अग्रवाल, कटनी शाखा अध्यक्ष कैलाश रजक, टीआरएस ब्रांच के सचिव अशोक पाठक, डीजल ब्रांच के सचिव मिलिन्द कुमार, सीएंडब्ल्यू के शिवशंकर पांडेय, महेन्द्र कुमार, रमेश कुमार यादव, धीरेन्द्र कुमार दाहिया, एजाज खान, अभिषेक तिवारी, महेश कुमार यादव, नवनीत जौहर, अशोक कुमार गिरी, रवि कुमार, श्रीराम तिवारी, राजू पासवान, पुष्पेन्द्र कुमार शर्मा, पंकज शुक्ला, अरविंन्द राठौर, हेमान सिंह प्रजापति सहित वेस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर संघ के पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।