मंदसौर। मंदसौर विधानसभा क्षेत्र के दलोदा कृषि उपज मंडी को 10 मेट्रिक टन क्षमता की एक और इलेक्ट्रॉनिक तोल घाटी की स्वीकृति प्राप्त हुई है निविदा समाचार पत्रों में तथा ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड हो गई है।
इस आशय की जानकारी देते हुए मंदसौर के वरिष्ठ विधायक तथा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया बताया कि लंबे समय से एक और तोल कांटे की मांग की जा रही थी, पिछले दिनों मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कृषि मंत्री कमल पटेल, मंडी बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी एमडी गौतम सिंह से पत्राचार एवं संपर्क किया जा रहा था, सिसोदिया ने बताया कि इस तोलकांटे के लगने से किसानों की उपज का तोल समय पर और शीघ्र होने लगेगा, मंडी में माल की आवक को देखते हुए एक और तोलकांटे की आवश्यकता हो रही थी, सिसोदिया ने यह भी बताया कि पिछले दिनों मंदसौर की कृषि उपज मंडी में भी एक पृथक से नया इलेक्ट्रॉनिक तोलकांटा स्वीकृत हो गया है सिसोदिया ने दलोदा एवं मंदसौर के तोल कांटे की स्वीकृति एवं प्रक्रिया को लेकर मुख्यमंत्री चौहान, कृषि मंत्री पटेल सहित मंदसौर तथा दलंऐ एवं भोपाल के कृषि उपज मंडी के अधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया है।