BREAKING NEWS
NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<     KHABAR : 20 जून को सजेगा नीमच जिला प्रेस क्लब का.. <<     खरगोन में पटवारी का तबादला निरस्त करने की.. <<     नीट परीक्षार्थियों को रेलवे की बड़ी राहत,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दावत-ए-इस्लामी इंडिया का अजीमुश्शान.. <<     KHABAR : नीमच में 21 जून को होगी नीट-यूजी पुनः.. <<     मध्य प्रदेश में मानसून के लिए अभी और.. <<     KHABAR : 22 जून को होगा निःशुल्क स्वास्थ्य जागरूकता.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 15, 2023, 2:23 pm
KHABAR : टैक्स क्लीनिक में विशेषज्ञों ने दिए लोगों के जवाब, आईटीआर के बाद वेरिफाई अवश्य करें, अन्यथा रिटर्न माना जाएगा अधूरा, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। इनकम टैक्स रिटर्न आईटीआर आप सभी लोग भरते हैं, लेकिन अधिकांश लोग आईटीआर भरने के बाद इसका वेरीफिकेशन नहीं करते हैं, जिस कारण उनको समस्या का सामना करना पड़ता है। आयकर विभाग के मुताबिक अब आईटीआर तब तक अधूरा माना जाएगा, जब तक इसका वेरीफिकेशन नहीं होगा। इसलिए आप इसे घर से खुद भी कर सकते हैं। वेरीफिकेशन के बाद ही यह पूरा माना जाता है।

 

पुरानी व्यवस्था के मुताबिक आईटीआर भरने के 120 दिनों के अंदर आपको रिटर्न वेरिफाई कराना होता था, लेकिन सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज (सीबीडीटी) ने नई व्यवस्था में इसे घटाकर 30 दिन कर दिया है। यह बात एक्सपर्ट पैनल में सीए यश मित्तल, सीए अजय अरावतिया, सीए दीपेश जसेजा ने कही। वे द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ग्वालियर ब्रांच की ओर से सिटी सेंटर स्थित आईसीएआई भवन पर टैक्स क्लीनिक कार्यक्रम बोल रहे थे। इस अवसर पर ब्रांच के अध्यक्ष सीए सचिन गुप्ता, सचिव सीए पंकज शर्मा, मौजूद रहे।


आईटीआर वेरिफाई करने के लिए आपको इनकम टैक्स इंडिया ई-फाइलिंग पोर्टल पर जाना होगा। आयकर विभाग की साइट के मुताबिक आपके पास ई- वेरिफिकेशन के ऑफलाइन और ऑनलाइन विकल्प मिलते हैं।

1 तरीकारू ओटीपी देकर इस विकल्प को अपनाने के लिए सबसे पहले इनकम टैक्स ई-फाइलिंग अकाउंट पर लॉगिन करें। उसके बाद ई-फाइल वाले टैब पर जाए। यहां आपको इनकम टैक्स रिटर्न का विकल्प नजर आएगा। यहां ई-वेरिफाई का विकल्प पर क्लिक करें। इससे आधार से जुड़े मोबाइल नंबर आए ओटीपी को भरें। इसके बाद कंटीन्यू पर क्लिक करते ही ई-वेरिफिकेशन पूरा होगा।।

2 तरीकारू डीमैट अकाउंट के जरिए भी ई-वेरिफिकेशन करा सकते हैं। इसके लिए आपको ई-वेरिफाई पेज पर डीमैट अकाउंट वाले ऑप्शन को चुनना होगा। इसे क्लिक करते ही रजिस्टर्ड फोन और ईमेल आईडी पर एक इलेक्ट्रॉनिक वेरिफिकेशन कोड जाएगा। इसे भरकर ई-वेरिफाई वाले बटन पर क्लिक करें।

3 तरीकारू बैंक एटीएम के जरिए भी आईटीआर को ई-वेरिफाई करा सकते हैं। अपने एटीएम कार्ड को मशीन में डालें। वहां आपको ढेर सारे विकल्प मिलेंगे। इसमें ऑप्शन होगा ईवीसी फॉर इनकम टैक्स फाइलिंग। इस पर क्लिक करते ही रजिस्टर्ड फोन और मेल पर कोड आएगा। अब अपने ई-फाइलिंग अकाउंट को खोलें और आपके पास जो कोड भर दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE