शिवपुरी। मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक गुप्ता के निर्देशन में तथा जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अर्चना सिंह की अध्यक्षता में एवं आइटीबीपी के कमांडेंट के.एल.मीणा की उपस्थिति में विनेगा आश्रम एवं ग्राम बनेगा में लगभग 500 पौधे रोपित किए गए।
इस अवसर पर ग्राम विनेगा में निवासरत ग्राम वासियों के घर पर फलदार वृक्ष रोपित कराए गए एवं फलदार वृक्ष वितरित भी कराए गए तथा सभी को वितरित वृक्ष को लगाने से लेकर उनके संरक्षण व पोषण करने की अपील की। इस अवसर पर जनभागीदारी की अध्यक्ष रश्मि गुप्ता एवं जिला विधिक सहायता अधिकारी डॉ.वीरेंद्र कुमार चढ़ार उपस्थित रहे।