नीमच। कलेक्टर कार्यालय नीमच में मंगलवार को कलेक्टर दिनेश जैन ने जनसुनवाई करते हुए-110 आवेदको की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित जिला अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर एडीएम नेहा मीना, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, सहायक कलेक्टर सृजन वर्मा, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में नीमच की सुशीला बाई ने पिताजी के नाम का पटटा स्वंय के नाम करवाने , नीमच की उषाबाई यादव ने नपा.से लिया लोन की राशि माफ करवाने, कैथवास कालोनी की तीलौकीबाई केथवास ने सडक बनवाने, ढाकनी के कन्हैयालाल गायरी ने भूमि से अतिक्रमण हटवाने, कुमारिया विरान की कलाबाई सैनी ने बिजली का नवीन कनेक्शन की राशि माफ करवाने, कनावटी की राधाबाई ने भूमि पर जबरन कब्जा करवाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, बरखेडी की धापूबाई खेत में जलभराव की समस्या हल करवाने, भरभडिया के नंद किशोर पाटीदार ने भूमि का त्रुटिपूर्ण बंटाकन सुधरवाने, बिसलवास सोनिगरा के बसंतीलाल भील ने प्रधानमंत्री आवास योजना सूची में नाम दर्ज करवाने, बमोरी के कंवरलाल गुर्जर ने ग्राम पंचायत में आंगनवाडी भवन निर्माण के लिये ईटों की राशि भुगतान करवाने एवं थडोली के उमेश मेघवाल ने बारीश के गंदे पानी की निकासी करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया ।
इसी तरही कडीबुजुर्ग के भेरूलाल गुर्जर,कुंडखेडा के सददाराम बंजारा, झांझरवाडा के बाबरूनाथ, कनावटी के प्रभुलाल, त्रिमूर्ति नगर नीमच की आशा कहार, मांगरोल के दीपक कछावा, आमवली जागीर की शंकरकुवंर, छाछखेडी के हरीश कुमार, एकता कालोनी नीमच के अर्जुन, आमली भाट के राधेश्याम पाटीदार, रेवली देवली की पुष्पाबाई, जन्नौद के हेमराज अहिरवार, जागोली तेलनखेडी के रमेशचन्द्र, इन्दिरा नगर नीमच के धीरजकुमार यादव, एवं रतनगढ की शबाना बानो ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत कर समस्याएं सुनाई ।