BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : तस्करी का नया खेल बेनकाब, आरोपी चाकलेट के.. <<     BIG NEWS : नीमच की बेटी ने बढ़ाया मान, 76 प्रतिशत अंकों.. <<     BIG NEWS : दोस्ती की आड़ में लाखों की चोरी, मेहमान.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम रठाना और बालाजी का.. <<     KHABAR : मनासा में बन रहा आधुनिक स्विमिंग पूल,.. <<     BIG REPORT : मनासा के सांदीपनि विद्यालय में शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मनासा में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा, 228.. <<     खरगोन में प्राकृतिक खेती पर महा-मंथन, सीता.. <<     कालापीपल पुलिस की बड़ी कामयाबी, किसानों से.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NEWS : तेरापंथ युवक परिषद का निर्विरोध चुनाव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : कल्याण महाकुंभ के जनजागरण के लिए कल.. <<     NEWS : बिछोर के रूद्रप्रताप ने शूटिंग में रचा.. <<     NEWS : महेश नवमी पर्व पर 6 दिवसीय क्रिकेट.. <<     NEWS : विश्व योग दिवस पर वंडर सीमेंट के आरके नगर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 3:15 pm
KHABAR : नयागांव से हुआ संत शिरोमणी रविदास मंदिर निर्माण समरसता यात्रा का भव्‍य शुभारम्‍भ, मंत्री सखलेचा ने कहा- संतशिरोमणी रविदासजी ने सामाजिक समरसता पर आधारित समतामूलक समाज निर्माण का संदेश दिया है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संत शिरोमणी रविदास जी महाराज ने सामाजिक समरसता पर आधारित समतामूलक समाज के निर्माण का संदेश दिया है। उन्‍होने समाज के सभी लोगों को मिल जुलकर रहने और ज्ञान के मार्ग पर चलकर ईश्‍वर की आराधना पर बल दिया है। हम सभी संत शिरोमणी रविदास जी महाराज के जीवन दर्शन को अपने जीवन में अपनाएं और समतामूलक समाज निर्माण में सहभागी बने। यह बात प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने मंगलवार को नीमच जिले के नयागॉव से संत शिरोमणी रविदास मंदिर निर्माण ,समरसता यात्रा के भव्‍य शुभारम्‍भ अवसर पर जनसंवाद को सम्‍बोधित करते हुए कही। इस मौके पर पवन पाटीदार, संत रामदासजी महाराज, कलेक्‍टर दिनेश जैन, अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक एस.एस.कनेश, सचिन गोखरू, श्‍यामकाबरा, न.प.अध्‍यक्ष मोहनलाल माली, मुकेश जाट, जनपद अध्‍यक्ष गोपाल चारण, अनिल चौधरी, अन्‍य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्‍य नागरिक एंव बडी संख्‍या में क्षैत्रवासी उपस्थित थे।

मंत्री सखलेचा ने अपने उदबोधन में कहा,कि सागर जिले में सौ करोड की लागत से संत शिरोमणी सदगुरू रविदास जी का विशाल और भव्‍य मंदिर बनाया जायेगा। मंदिर की दीवारों पर संत रविदास जी के दोहे और शिक्षाए उंकेरी जायेगी। मंदिर परिसर में संत रविदास के व्‍यक्तित्‍व और कृत्तित्‍व को भी प्रदर्शित किया जायेगा। इन समरसता यात्राओं के माध्‍यम से प्रदेश के विभिन्‍न गॉवों से मिटटी एवं 313 नदियों का जल संग्रहण किया जावेगा। मंत्री सखलेचा ने कहा, कि प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विश्‍वास एवं सबका विकास के मूलमंत्र को ध्‍यान में रख, कार्य कर रही। पवन पाटीदार ने कहा, कि संतशिरोमणी श्री रविदास जी के जीवन चरित्र के माध्‍यम से समाज को बहुत कुछ प्राप्त हुआ है।हम सब एक भाव से एक होकर, मिलजुकर रहे और प्रदेश के विकास में सहभागी बने।   

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने कहा, कि प्रदेश सरकार द्वारा सागर जिले में 100 करोड की लागत से संत शिरोमणी रविदास जी महाराज का भव्‍य मंदिर निर्माण करवाया जा रहा है। सदगुरू रविदास जी ने सभी वर्गाे के उत्‍थान के लिए कार्य किया है। कलेक्‍टर ने जिले में आयोजित समरसता यात्रा की विस्‍तृत रूपरेख भी प्रस्‍तुत की। जनसंवाद कार्यक्रम में संत शिरोमणी रविदास जी महाराज ने अपने आर्शिवचन देते हुए कहा,  कि शिक्षा और दीक्षा में काफी अंतर होता है। अपने बच्‍चों को ऐसी शिक्षा दी जानी चाहिए, कि समाज में सामाजिक समरसता का भाव बना रहे। उन्‍होने कहा कि संत रविदास समता मूलक समाज के आधार स्‍तम्‍भ है। उन्‍होने सभी से समरसता यात्राओं को सफल बनाने का आव्‍हान भी किया।

मंत्री सखलेचा ने चरण पादुका को सिर पर उठाया-प्रदेश के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने संत शिरोमणी श्री रविदास मंदिर निर्माण एवं समरसता यात्रा के  नयागॉव में शुभारंभ अवसर पर अतिथियों के साथ संत रविदास जी व मा सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एंव दीप प्रज्‍जवलित कर, जन संवाद कार्यक्रम का शुभारम्‍भ किया। मंत्री सखलेचा, पवन पाटीदार, कलेक्‍टर दिनेश जैन व संत रामदास जी महाराज ने चरण पादुका का पूजन अचर्न कर, यात्रा का शुभारम्‍भ किया। मंत्री सखलेचा ने चरण पादुका को एवं पवन पाटीदार ने मिटटी व जल संग्रहण कलश को अपने सिर पर लेकर नयागॉव में यात्रा के साथ भ्रमण किया ।

संत श्री रविदास जी के भजनों की प्रस्‍तुति-संत श्री रविदास मंदिर निर्माण एंव समरसता संदेश यात्रा के शुभारम्‍भ अवसर पर स्‍थानीय भजन मण्‍डली के सदस्‍यों ने सदगुरू श्री रविदास के भजनों को संगीतमय प्रस्‍तुति दी। भजन मण्‍डली के सदस्‍यों ने संत श्री रविदास जी द्वारा समाज सुधार के लिए दिये संदेशों को भी प्रस्‍तुत किया। इस यात्रा मे जन-प्रतिनिधिगण, त्रिस्‍तरीय पंचायतों के प्रतिनिधि, पार्षदगण, गणमान्‍य नागरिक,  अधिकारी-कर्मचारी, महिलाएं बडी संख्‍या में क्षैत्रवासी उपस्थित थे।

यह समरता संदेश यात्रा नयागॉव से प्रारम्‍भ होकर खोर, जावद, बावल, मोरवन, डीकेन होते हुए कन्‍जार्डा मनासा क्षैत्र में प्रवेश किया। यात्रा के दौरान गॉव-गॉव में ग्रामीणों ने उत्‍साहपर्वूक पुष्‍प वर्षाकर, समरसता संदेश यात्रा का स्‍वागत किया और चरण पादुका का पूजन अर्चन किया ।

डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण-संत शिरोमणी श्री रविदास मंदिर निर्माण यात्रा एंव समरसता संदेश यात्रा के दौरान गॉव खोर में एमएसएमई मंत्री ओप्रकाश सखलेचा एंव पवन पाटीदार तथा संत रामदासजी महाराज ने बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्‍बेडकर की प्रतिमा पर माल्‍यार्पण कर,श्रृद्धासुमन अर्पित किये।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE