BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 3:31 pm
BIG NEWS : भारतीय प्राथमिक चिकित्सा परिषद दिल्ली के तत्वाधान में डॉक्टरेट की मानद उपाधि का सम्मान समारोह, नीमच से डाॅ शिव नारायण गुर्जर सम्मानित, पढ़े मोहन नागदा की खबर  

Share On:-

नीमच। भारतीय प्राथमिक चिकित्सा परिषद के द्वारा दिनांक 24 जुलाई 2023 सोमवार को डॉक्टरेट मानद उपाधि सम्मान समारोह का आयोजन नई दिल्ली लोधी रोड में स्थित इंडियन कल्चर सेंटर पर किया गया। इस सम्मान समारोह में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से और विशेष विषय में अपना अतुलनीय योगदान देने के लिए 35 चुनिंदा महानुभावो को डॉक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित किया गया, जिसमें नीमच जिले से भी डॉ शिवनारायण गुर्जर, जीरन को हेल्थ केयर सर्विस में डॉक्टरेट मानद उपाधि से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही भारतीय प्राथमिक चिकित्सा परिषद की राष्ट्रीय बैठक भी रखी गई। इसमें मान्यगणों और अतिथियो द्वारा भारतीय प्राथमिक शिक्षा और प्रशिक्षण के प्रचार प्रसार पर वैचारिक मंथन किया गया। भारतीय प्राथमिक चिकित्सा परिषद एक स्वतंत्र निकाय संस्था है जिसकी स्थापना कारपोरेट कार्य मंत्रालय भारत सरकार के उपक्रम की धारा 8 संस्था अधिनियम के अंतर्गत की गई है। इस संस्थान को भारत सरकार के साथ साथ मध्य प्रदेश सरकार और झारखंड सरकार द्वारा अधिकृत संस्थानो से मान्यता प्राप्त है। 
संस्थान के अध्यक्ष डॉ शबाब आलम ने बताया कि भारत मे स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र मे कार्य कर रहे लोग फरिश्तो से कम नही है। जो अपनी जान जोखिम मे डालकर मरीजों की सेवा करते हैं। विशेष रूप से कोरोना मे दिन रात एक कर के इस महामारी को खत्म करने में अहम भूमिका निभाई है। यह डॉक्टरेट मानक उपाधि (पीएचडी) भारतीय प्राथमिक चिकित्सा परिषद दिल्ली और यूरोपियन यूनिवर्सिटी कॉलेज के द्वारा इन विशेष महानुभावो को दी गई है। इस भारतीय प्राथमिक चिकित्सा परिषद के सम्मान समारोह का संचालन प्रसिद्ध एंकर कृष्णा वर्मा ने और आभार भारतीय प्राथमिक चिकित्सा परिषद मध्य प्रदेश के डायरेक्टर अजय साहू ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE