भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को नर्मदापुरम जिले के दौरे पर हैं। सीएम पहले बनखेड़ी पहुंचे। यहां 2631 करोड़ 74 लाख से निर्मित होने वाली दूधी सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन कर सभा को संबोधित किया। यहां से मुख्यमंत्री को हेलिकॉप्टर के जरिए सिवनी-मालवा जाना था लेकिन हेलिकॉप्टर में खराबी आने के कारण सीएम बाय रोड सिवनी-मालवा के लिए रवाना हुए। सिवनी- मालवा में सीएम का रोड शो है।