भोपाल। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर आज प्रदेश की राजधानी भोपाल पहुंचेंगें वे कराहल जिला श्योपुर से सड़क मार्ग द्वारा करैरा शिवपुरी होते हुए पहुंचे झाँसी जाएंगे। इसके बाद झाँसी से सायं 6.30 बजे वन्दे भारत एक्सप्रेस द्वारा प्रस्थान कर रात्रि 10.10 बजे भोपाल (रानी कमलापति) पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम के पश्चात दूसरे दिन स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।