BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 25, 2023, 6:43 pm
KHABAR : संत शिरोमणी रविदास जनजागरण यात्रा का जावद नगर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, पढ़े रूपेश जोशी की खबर 

Share On:-

जावद । प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्‍थानो पर संत शिरोमणी रविदास जनजागरण यात्रा का आयोजन किया गया। जिसके अंतगर्त 25 जुलाई मंगलवार को जावद क्षेत्र के नयागांव से महामंडलेश्वर संतश्री एवं कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा की उपस्थिति में विधिविधान से प्रारम्भ हुई। यात्रा नयागांव, खोर, स्टेशन रोड, शास्त्री चौक होते हुए श्री परकोटा हनुमान मंदिर के पास पहुंची जहां हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी के नेतृत्व में फुल की फंखुडिया उढाकर भव्य स्वागत किया। साथ ही रथ पर सवार चरण पादुका की विधिवत पूजा अर्चना करके आशीर्वाद लिया। हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने कहा कि इस यात्रा में संत शिरोमणी रविदास मंदिर निर्माण के लिए मिटटी एवं जल का संग्रहण करके जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। हमे गर्व है कि इस यात्रा का नगर आगमन पर स्वागत व आशीर्वाद लेने का हमे मौका मिला। स्वागत के दौरान नारायण सोमानी, मदनलाल वीरवाल, राकेश वीरवाल, अनिल वीरवाल, दक्ष वीरवाल, अंकुर बिकानेरीया, मनोज बाफना, अशोक सोनी सहित नगरवासी मौजूद थे। यात्रा नगर भ्रमण करते हुए रामपुरा दरवाजा पहुंची। यात्रा का नगर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, राजनेतिक संगठनो ने स्वागत सत्कार किया। यहां से यात्रा बावल मोरवन के लिए प्रस्थान हुई। 
यात्रा के दौरान कलेक्‍टर दिनेश जैन, जिला प्रभारी क्षितिज भटट, एडीएम नेहा मीना, अतिरिक्‍त पुलिस एसएस कनेश, जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद, जनअभियान परिषद के सम्‍भागीय समन्‍वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्‍वयक वीरेन्‍द्रसिंह ठाकुर, जावद एसडीएम शिवानी गर्ग, थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ठाकुर सहित जिला अधिकारिगण मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE