BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 4:20 pm
KHABAR : शिवघाट महादेव मंदिर परिसर में हुई भारतीय किसान संघ जिला नीमच की जिला बैठक,  तहसील स्तर के अभ्यास वर्ग होंगे संपन्न, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। भारतीय किसान संघ जिला नीमच की एक आवश्यक बैठक जयसिंहपुरा रोड स्थित शिवघाट महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। यह जिला बैठक में संभागीय उपाध्यक्ष राधेश्याम धनगर, जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र धाकड़ की उपस्थिति में संपन्न हुई। जिसमें जिला अध्यक्ष सुरेश चंद्र धाकड़, संभागीय उपाध्यक्ष राधेश्याम धनगर, जिला कोषाध्यक्ष निलेश पाटीदार ने संबोधित किया।
भारतीय किसान संघ जिला नीमच द्वारा 15 जुलाई से 15 अगस्त के बीच तहसील अभ्यास वर्ग किए जाएंगे। इसमें नवीन कार्यकर्ताओं को प्रांत के अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। जिसकी तारीख बैठक में तय की गई। जिलेभर में अभी वृक्षारोपण का कार्य किसानों द्वारा किया जा रहा है। अभी तक लगभग 10000 पौधे किसानों द्वारा लगाए गए हैं। प्रांतीय कार्यालय के निर्माण हेतु राशि संग्रह का कार्य भी किसान संघ द्वारा किया जा रहा है। 15 सितंबर को ज्ञापन दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बैठक का संचालन नीमच तहसील अध्यक्ष भंवर सिंह चंद्रावत ने किया एवं आभार जिला मंत्री विष्णु प्रसाद नागदा ने किया। उक्त जानकारी जिला उपाध्यक्ष जमनालाल पाटीदार ने दी। 
बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष पप्पू लाल गुर्जर, हरि विलास पाटीदार जिला सहमंत्री जगदीश कुमावत , जिला कार्यकारिणी सदस्य नंदकिशोर नागदा, राधेश्याम धाकड़ ,जीरन तहसील अध्यक्ष दशरथ पाटीदार ,रामपुरा तहसील अध्यक्ष हेमंत राम धनगर, नीमच तहसील अध्यक्ष भवरसिंह चंद्रावत ,तहसील मंत्री कैलाश पाटीदार मदनलाल सुथार ,जीवन राम गुर्जर, बाबूलाल धाकड़ ,अमृत राम पाटीदार, दौलत राम पाटीदार कराडिया यशवंत कुमार सोलंकी ,रामचंद्र धाकड़ आदि किसान उपस्थित थे।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE