BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 4:24 pm
KHABAR :  कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों व ग्रीन आर्मी द्वारा शंकरगढ़ पहाड़ी पर स्थित सैनिक वाटिका में शहीदों की याद में किया पौधारोपण, पढे़ खबर 

Share On:-

देवास। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों व ग्रीन आर्मी द्वारा बुधवार सुबह स्थानीय शंकरगढ़ पहाड़ी पर स्थित सैनिक वाटिका में शहीदों की याद में पौधारोपण किया गया। यहां पहाड़ी पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा सैनिक वाटिका पर पिछले कई दिनों से शहीदों की याद में पौधारोपण किया जाता है।


कारगिल दिवस के अवसर पर यहां शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई और 100 पौधे लगाए गए। रिटायर्ड कैप्टन आरबी पटेल ने बताया कि आज कारगिल दिवस 24 वी वर्षगांठ पर एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य बड़ी संख्या में शंकरगढ़ पहाड़ी पर पहुंचे जहां आज हमने शहीदों के नाम पर पौधारोपण किया गया है।


सैनिक वाटिका में विभिन्न प्रकार के पौधे रौपे गए है। इनकी देखरेख भी एक्स सर्विसमैन वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों द्वारा की जाती है।


इस अवसर पर कैप्टन एसएस रावत, कैप्टन रामबाबू पटेल, सूबेदार सज्जन सिंह, गोविंद सिंह, राजेंद्र सिंह, लाखन सिंह, मोड सिंह धाकड़, सुनील चौधरी, इंदर सिंह, दिनेश सिंह चौहान, मनोहर सोलंकी, नारायण मंडलोई, भरत पाटीदार, ग्रीन आर्मी से समर सिंह जाधव, धर्मेन्द्र सिंह राठौड़, यश पांचाल, सुमित राठौड़, जय हिंद अकैडमी से अनीष सिंह दीपक सिंह, प्रेरणा पूर्णिमा उत्तम सहित भारी संख्या में सैनिक उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE