रामपुरा। तहसील क्षेत्र के गांव जंन्नोद में बीती रात दो पक्षों में शराब पीने की बात को लेकर मारपीट हो गई थी। इस मारपीट की घटना में मन्ना लाल पिता फकीर चंद्र अहीर की मौत हो गई थी। मन्नालाल की मौत से आक्रोशित परिजनों ने आज जन्नोद बस स्टैंड पर शव को रख चक्का जाम कर दिया था। मौके पर रामपुरा पुलिस पहुंची और मन्नालाल पर जिन 6 लोगों ने हमला किया था उनके विरूद्ध प्रकरण दर्ज कर गिफ्तार किया। परिजनों ने मांग करते हुउ आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने और मृतक के परिवार के पोषण के लिए मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। इसी दौरान पथराव होने से पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पथराव की घअना में नगर पालका के अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जांगीदार को चोट आई है।