नीमच। ज्ञान मार्ग, नीमच स्थित ब्रह्माकुमारीज़ पावन धाम परिसर के विशाल सद्भावना सभागार में नीमच, जावद, मनासा, रामपुरा, जीरन, मल्हारगढ़, नारायणगढ़ व पिपलिया मण्डी के ब्रह्माकुमारी राजयोग साधना केन्द्रों के नियमित राजयोग साधक 300 से अधिक ब्रह्मावत्सों का आध्यात्मिक समागम सम्पन्न हुआ।
5 घण्टे के इस गहन राजयोग तपस्या एवं दिव्य सत्संग के कार्यक्रम को बाल ब्रह्मचारी, मानस मर्मज्ञ, दर्शन एवं मनोविज्ञान के गहन ज्ञाता, राजयोग मेडिटेशन के सतत् 60 वर्षों के अनुसंधानकर्त्ता ब्रह्माकुमार सूर्य भाई जी ने आध्यात्म के विभिन्न गहन विषयों पर अपना मननशील उद्बोधन देकर इस सभा को लाभान्वित किया । सूर्य भाई जी के साथ ही परम विदूषि, विभिन्न पुस्तकों की लेखिका, बाल ब्रह्मचारिणी, 40 वर्षों की राजयोग तपस्विनी, ओजस्वी वक्ता, ब्रह्माकुमारी गीता दीदी जी ने भी अपने गहन अनुभवों का लाभ सभी को दिया इसके अलावा टीवी चौनल पर ‘सुहाना सफर’ कार्यक्रम के टीवी एंकर राजयोगी रोहित भाई ने भी मेडिटेशन की कॉमेन्ट्री से उपस्थित विशाल सभा को अनुभूति की गहराईयां प्रदान की। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, बी.के.महानन्दा दीदी, बी.के.श्रुति दीदी एवं बी.के.सुरेन्द्र भाई सहित माउण्ट आबू से पधारे सभी अतिथियों ने दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा अंत में सभी को दिव्य प्रसाद के पैकेट वितरित किये गए।