नीमच। जिला मुख्यालय के नजदीक के रेवली देवली गांव के किसान मनोज नागदा ने जब इस आस को लेकर एक गजब दवाई छीड़की की मेरे खेत से खरपतवार नष्ट हो जाएगा लेकिन जब कुछ दिनों बाद इस किसान के साथ इस दवाई ने अजब गजब खेल कर दिया और 10 बीघे से अधिक की जमीन मैं लगाई गई सोयाबीन सोयाबीन की फसल देखते ही देखते सुख गई अब यह किसान पहले बीज भंडार तथा अब गुहार लगाकर इन अधिकारियों के पास दौड़ लगाई। तो अधिकारियों ने तुरंत ही कार्रवाई करते हुए आज खेत पर पहुंचकर खेत का मुआयना किया तथा पंचनामा बनाया अब कल एक कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानको का दल खेत का निरीक्षण करेगा तथा खेत की नुकसानी का भी आकलन करेंगे । इस खेत में खड़ी सोयाबीन की फसल पीली पढ़कर सूख गई है। अब किसान मनोज नागदा, कमलेश नागदा ने गुहार लगाई कि हमें हमारी फसल की भरपाई की जाए।