मन्दसौर। जिले के सीतामऊ में तीन कारो की आपस में भीषण भिडंत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन तीनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। जहां इनका उपचार जारी है। दुर्घटना में कोई जन हानि नहीं हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीतामऊ-मन्दसौर रोड पर स्थित पैरामाउंट प्राइवेट स्कूल के सामने यह हादसा हुआ। इस दुर्घटना में सब इंस्पेक्टर नितिन कुमावत भी घायल हुए हैं। उनकी कार बीच रोड पर पलट गई। कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गइर्, जिसके कारण वहां जाम लग गया। हादसे की खबर लगते ही सीतामऊ पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को हटाया और घायलों को सीतामऊ स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे की जानकारी लगते ही शहर कोतवाली थाना प्रभारी अमित सोनी भी जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से चर्चा की। सभी घायलों की स्थति सामान्य बताई जा रही है। घायलों में एक पुलिस कर्मी एसआई नितिन कुमावत है, जिनका इलाज मन्दसौर के अनुयोग हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि नितिन कुमावत को गर्दन में छोटा सा फ्रैक्चर है।पैर में भी चोंट आई है। खतरे से बाहर है। 2 और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनकी स्थिति सामान्य है। थोड़ी बहुत चोटें आई हैं, उपचार जारी है।