BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 6:07 pm
KHABAR : संत शिरोमणि रविदास मंदिर निर्माण समरसता संदेश यात्रा का नीमच में विधायक परिहार ने किया शुभारंभ, चरण पादुका का पूजन अर्चन कर यात्रा को किया रवाना, पढे़ खबर 

Share On:-

नीमच। 26 जुलाई 2023, संत शिरोमणि रविदास मंदिर निर्माण समरसता संदेश यात्रा 25 जुलाई 2023 को नीमच जिले के नयागांव से प्रारंभ होकर जावद, मनासा एवं नीमच क्षेत्र के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर रात्रि में नीमच पहुंची। जहां भारतमाता चौराहे पर जनसंवाद का कार्यक्रम संपन्न हुआ। पहले दिन की यात्रा का रात्रि विश्राम नीमच के वात्सल्य भवन में हुआ।


दूसरे दिन की यात्रा 26 जुलाई 2023 को सुबह वात्सल्य भवन से प्रारंभ हुई। जहां विधायक दिलीपसिंह परिहार, पवन पाटीदार, हेमंत हरित एवं जनप्रतिनिधियों ने चरण पादुका का पूजन अर्चन कर एवं संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर, समरसता संदेश यात्रा का शुभारंभ किया और यात्रा को रवाना किया। यह समरसता संदेश यात्रा वात्सल्य भवन से प्रारंभ होकर, नीमच शहर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए हिंगोरिया बालाजी मंदिर पर पहुंची। जहां जनप्रतिनिधियों ने यात्रा का स्वागत किया। यह यात्रा जमुनिया कला, भाटखेड़ा होते हुए हरकियाखाल चौराहा पर पहुंची। जहां विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जनसिंह चौहान, पवन पाटीदार, मधुसूदन राजौरा, सुखलाल पंवार, मेहरसिंह जाट एवं अन्य जनप्रतिनिधियों, पंचायत पदाधिकारियों ने संतरविदास के चित्र पर माल्यार्पण एवं चरण पादुका का पूजन अर्चन किया।


ग्रामीणजनों ने उत्साहपूर्वक समरसता संदेश यात्रा का स्वागत किया। सामाजिक समरसता संदेश यात्रा भंवरासा, पालसोड़ा, मनासा खुर्द होते हुए हरमाला से मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश कर गई। नीमच जिले में इस यात्रा के साथ नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जनसिंह चौहान, हेमंत हरि‍त, पवन पाटीदार, मधुसूदन राजौरा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE