चित्तौड़गढ़। गत दिनों फायरिंग विवाद में घायल युवक की मौत के बाद गुर्जर समाज में आक्रोश है। गुर्जर समाज ने लामबद्ध होकर देवनारायण मंदिर से कलेक्ट्रेट तक मौन जुलूस निकाला। मुआवजे की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद जिला कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल की प्रशासन से वार्ता जारी है।
कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, मृतक पुष्कर के शव का आने कर रहे इंतजार-
गत दिनों बजरी विवाद में हुए फायरिंग मामले में घायल युवक पुष्कर की उपचार के दौरान मौत के बाद बुधवार शाम बड़ी संख्या में गुर्जर समाज के लोग देवनारायण मंदिर पर एकत्र हुए। वहां से मौन जुलूस के रूप में बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू किया।
अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामप्रसाद धाबाई, कैलाश गुर्जर, रामचंद्र गुर्जर, कमल गुर्जर, मुकेश गुर्जर, मुन्ना गुर्जर, रामप्रसाद जाट आदि के नेतृत्व में जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया, व जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत को ज्ञापन दिया गया। समाचार लिए जाने तक प्रतिनिधिमंडल कि प्रशासन से वार्ता जारी है इधर बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग है मौजूद।
एहतियातन के तौर पर एडिशनल एसपी सुभाष मिश्रा, डीएसपी शहर बुद्धराज टांक, निंबाहेड़ा डीएसपी बेनी प्रसाद, भदेसर डीएसपी धर्माराम गीला, शहर कोतवाल अध्यात्म गौतम, सदर थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत, पुलिस जाब्ता है मौजूद।