BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 26, 2023, 6:54 pm
KHABAR : संत रामदासजी महाराज ने चरण पादुका का किया पूजन अर्चन, मंत्री सखलेचा ने चरण पादुका को उठाया सिर पर, पाटीदार ने मिट्टी और जल संग्रहण कलश को सिर पर लेकर यात्रा के साथ किया भ्रमण, पढे़ खबर  

Share On:-

नीमच। 26 जुलाई 2023,जिले के नयागॉव से संतशिरोमणी रविदास मंदिर निर्माण समरसता संदेश यात्रा मंगलवार को देर रात नीमच शहर पहुची। नीमच सिटी क्षेत्र से प्रवेश करते हुए, यह यात्रा मुख्य बाजार होते हुए, शहर के भारत माता चौराहे पर पहुचीं, जहां जनसंवाद हुआ। इससे पहले मंच पर संत शिरोमणि रविदास की तस्वीर पर एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, विधायक दिलीपसिंह परिहार, पवन पाटीदार, जिला पंचायत अध्‍यक्ष सज्‍जनसिंह चौहान, नगरपालिका अध्‍यक्ष स्‍वाति चौपडा, अतिथियों ने माल्यार्पण किया। महामंडलेश्वर सुरेशानंद शास्त्री और डॉ.मिथिलेश नागर का स्वागत और सम्मान किया गया।

 

समरसता संदेश यात्रा को एम.एस.एम.ई.मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने संबोधित करते हुए कहा, कि संत शिरोमणि रविदास महाराज ने सामाजिक समरसता पर आधारित समतामूलक समाज के निर्माण का संदेश दिया है। उन्‍होने समाज के सभी लोगों को मिलजुलकर रहने और ज्ञान के मार्ग पर चलकर ईश्वर की आराधना पर बल दिया है। विधायक दि‍लीपसिंह परिहार ने कहा, कि हम सभी रविदास महाराज के जीवन दर्शन को अपने जीवन में अपनाएं और समतामूलक समाज निर्माण में सहभागी बने।


महामंडलेश्वर सुरेशानंद शास्त्री ने कहा, कि संत शिरोमणि रविदास के जीवन चरित्र के माध्यम से समाज को बहुत कुछ प्राप्त हुआ है। हम सब एक भाव से एक होकरमिलजुलकर रहे और प्रदेश के विकास में सहभागी बने। डॉ.मिथिलेश नागर ने संत शिरोमणी रविदासजी के जीवन दर्शन को आत्मसात करने और सामाजिक समरसता के संदेश को जनजन तक पहुंचाने का आव्हान किया। ज्ञात्‍वय है, कि प्रदेश सरकार सागर जिले में 100 करोड़ की लागत से संत शिरोमणि रविदास महाराज का भव्य मंदिर निर्माण करवा रही है। इसी तारतम्य में यह यात्रा जिले के नयागांव से शुरू होकर मनासा होते हुए देर रात नीमच पहुंची।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE