BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 12:19 pm
KHABAR : सिंगोली में कारगिल विजय दिवस मनाया गया, अमर सपूतों को दी सामूहिक श्रद्धांजलि, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। नगर के तिलस्वां चौराहे पर बुधवार देर रात मां भारती के अमर सपूतों को श्रद्धांजलि देने नागरिकों ने सामूहिक रूप से श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
बुधवार देर रात करीब 8 बजे भारतीय सेना के साहस और शौर्य के प्रतीक कारगिल विजय दिवस के मौके पर एक साथ जुटे सभी वर्ग समुदाय व राजनैतिक प्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने तिलस्वां चौराहे पर एक साथ मोमबत्ती जलाकर श्रध्दा सुमन अर्पित किये। देश की आन, बान और शान के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले मां भारती के अमर सपूतों की वीरता से लोगो को अवगत करवाया। 
इस दौरान उपस्थित सभी प्रमुख लोगों ने सीमा पर तैनात सैनिकों की हौसला अफजाई करते हुए शहीद जवानों को याद किया।
इस मौके पर नायब तहसीलदार शत्रुघ्न चतुर्वेदी, सिंगोली नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष अशरफ मेव, भारतीय जनता पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष निशांत जोशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, उज्जवल भारत अभियान प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंडलम कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भंडारी, अल्पसंख्यक विभाग के नगर कांग्रेस अध्यक्ष इमरान पठान, पार्षद सुनील सोनी और पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी जोशी सहित विभिन्न सामाजिक तथा राजनैतिक संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE