BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 4:45 pm
NEWS : इस वर्ष 18 हजार पौधें लगवाने का लक्ष्य- नितिन जैन, वंडर सीमेंट लि के ‘वंडर वृक्ष रथ‘ का शुभारम्भ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि के वंडर ईको-ग्रीन ईनिशिएटिव्स 2023 अभियान के तहत 27 जुलाई को कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन द्वारा वंडर वृक्ष रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। 
इस दौरान जैन ने बताया कि वर्ष 2023-24 में राजस्थान सरकार के वन विभाग द्वारा संचालित Tree Outside Forest in Rajasthan (TOFR) कार्यक्रम के दृष्टिगत वन क्षेत्र के बाहर वृक्षारोपण हेतु कम्पनी द्वारा परियोजना क्षेत्र के समस्त गांवों तथा प्लांट परिसर में लगभग 18 हजार से अधिक पौधे लगाने एवं वितरण करने का लक्ष्य रखा गया हैं। इस वर्ष वंडर वृक्ष रथ द्वारा फलदार तथा छाया देने वाले औषधीय पौधे ज्यादा वितरित करते हुए आओं अपना फर्ज निभाये, पेड़ लगाकर फर्क दिखाये नारे के साथ लोगों को वृक्षारोपण एवं उनके संरक्षण हेतु भी प्रेरित किया जायेगा।
वंडर सीमेंट लि द्वारा परियोजना के आरम्भ से ही प्लाण्ट, माइन्स एवं काॅलोनी क्षेत्र तथा आस-पास के गाँवों में प्रति वर्ष वृक्षारोपण एवं संरक्षण किया जाता है। इसी श्रृंखला में वंडर वृक्ष रथ द्वारा ग्राम पंचायत कारुण्डा, फलवा, फाचर अहिरान, लसड़ावन एवं बड़ोली माधोसिंह के राजकीय विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों एवं परिसरों, स्वास्थ्य भवनों तथा कंपनी द्वारा विकसित वंडर सीमेंट पंचफल उद्यान धनोरा, बड़ोली माधोसिंह एवं लसड़ावन सहित गांवों के मुख्य मार्गों में पौधारोपण के साथ-साथ खेतों में फलदार पौधों की बाड़ी विकसीत करने हेतु आवेदित किसान भाईयों को पर्याप्त मात्रा में फलदार पौधे भी वितरीत किये जायेंगे।
उल्लेखनीय है कि वंडर ईको-ग्रीन ईनिशिएटिव्स 2023 के अन्तर्गत वंडर वृक्ष रथ द्वारा पौधों के वितरण के साथ ही कम्पनी की परियोजना क्षेत्र के गावों एवं निम्बाहेड़ा शहर के मुख्य मार्गों के दोनों ओर ट्री गार्ड के साथ वृक्षारोपण तथा वंडर सीमेंट सर्किल सहित शहर के राजकीय भवनों में स्थित सार्वजनिक उद्यानों का सौंदर्यीकरण करवा कर निरन्तर रख-रखाव भी किया जा रहा है। इस वर्ष निम्बाहेड़ा के उपखण्ड एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के उद्यानों का विकास एवं सौंदर्यीकरण कार्य करवाया जा रहा है, जिससे वर्तमान में निम्बाहेड़ा शहर के मुख्य मार्गों एवं राजकीय परिसरों की शोभा बढ़ रही हे ओर यहां आने वाले आमजन को वृक्षों की छांव एवं नव निर्मित चबूतरों से राहत मिल रही हैं। वंडर वृक्ष रथ के शुभारम्भ कार्यक्रम के दौरान सम्बन्धित विभागों के विभागाध्यक्ष, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE