BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 27, 2023, 8:25 pm
KHABAR : सीड बॉल्स करेंगे शहर को हरा भरा, आईएनओ पौधा बैंक का कार्यक्रम संपन्न, कई संस्थाओं से जुड़े सदस्य रहे उपस्थित, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। आईएनओ पौधा बैंक नीमच शहर की अपने आप में एक अनूठी पर्यावरण से जुड़ी संस्था है। संस्था के द्वारा कई वर्षों से पौधों का निशुल्क वितरण एवं आदान-प्रदान का कार्यक्रम चल रहा है। समय समय पर वर्कशॉप भी किया जा रहा है इसमें वानस्पतिक विज्ञान के विशेषज्ञ अपनी बात रखते हैं, जिससे शहर के नागरिक पर्यावरण के प्रति सजग तो हो ही रहे है साथ ही शहर में घरों से लेकर मैदानों तक हरियाली फैला रहे हैं। 
दिनांक 26 जुलाई 2023 को आईएनओ पौधा बैंक के संयोजन में शहर की अनेक पर्यावरण से जुड़ी संस्थाओं ने संयुक्त तत्वावधान में हवाई पट्टी के पास स्थित केंद्रीय विद्यालय के सामने तालाब के किनारे सीड बॉल्स डाले जो इस वर्षा ऋतु एवं श्रावण मास में अंकुरित होकर शहर की हरियाली में वृद्धि करेंगे। 
इस अवसर पर आईएनओ संगठन, आईएनओ पौधा बैंक, संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था, गायत्री परिवार, आरोग्य भारती, स्वाध्याय मंडल नीमच, कायस्थ समाज नीमच 
के पर्यावरण मित्रों ने उपस्थित रहकर सीडबॉल डालने का कार्य संपन्न किया। कार्यक्रम में इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन के संरक्षक एडवोकेट अजय भटनागर, डॉ महेश शर्मा, पौधा बैंक संयोजक पुष्पलता सक्सेना, इंटरनेशनल नेचुरोपैथी ऑर्गेनाइजेशन नीमच जिला एवं प्रदेश सहसचिव सत्येंद्र सक्सेना, कायस्थ समाज अध्यक्ष एडवोकेट अशोक सक्सेना, प्रोजेक्ट डायरेक्टर आत्मा डॉ यतिन मेहता, संकल्प पर्यावरण संस्था के अध्यक्ष किशोर बागड़ी एवं सचिव डॉ राकेश वर्मा, कृति संस्था के अध्यक्ष इंजीनियर बाबूलाल गौड़, एडवोकेट शालिनी अग्रवाल, चंद्रकांता दानगढ़, नितिन सक्सेना, एस एस पंडित, शरद पाटीदार, कमल सोनी, सुरेश सोलंकी एवं अन्य उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE