गुना। म्याना में पिछले कुछ दिनों से गौशाला का मुद्दा गरमाया हुआ है। गौशाला का संचालन शुभ स्व सहायता समूह द्वारा की जा रहा है। ये गौशाला कुछ दिन पहले ही चालू हुई है। गोशाला को लेकर ग्रामीण जानो ने थाने में भी आवेदन दिया गया था। और गोशाला की निष्पक्ष जांच करने की मांग की थी इसी को लेकर स्वा सहायता समूह द्वारा अपना पक्ष रखने के लिए सरपंच ग्राम पंचायत म्याना ने एक पत्रकार वार्ता की जिसमे म्याना व आसपास गांव के लोग उस गौशाला में पहुंचे। जहां उन्होंने गौशाला में पहुंचकर भूसा, पशुआहर, गायों का निरीक्षण किया और देखा की क्षमता से अधिक पशु पाए गए और ब्यबस्थाओ से संतुष्ट हुए म्याना ग्राम पंचायत के सरपंच और सरपंच प्रतिनिधि शिवा सोनी ने लगाए गए आरोपो को निराधार बताया कहा की गौशाला में दो किस्त आई हुई है जिनमें एक किस्त 16 जून को जिसकी राशि 89670 है और दूसरी किस्त 21 मार्च को जिसकी राशि 223260 है और रही बात पशु आहार कट्टो की तो वह कट्टे म्याना पशु चिकित्सालय के डॉक्टर द्वारा पशुओं का चेकअप करके कौन सा पशु कितना कमजोर है उसके आधार पर दिया जाएगा।