शिवपुरी। बरसात के मौसम में कई प्रकार की मौसमी बीमारियां फैलना स्टार्ट हो जाती हैं पूरे प्रदेश में इस समय आई फ्लू नामक बीमारी तेजी से फैल रही है वहीं शिवपुरी जिले मे भी आईफ्लू वायरस के मरीजों की संख्या में लगातार ईजाफा हो रहा है और मरीज लगातार जिला चिकित्सालय मे ईलाज कराने आ रहे हैं आईफ्लू हर उम्र के लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है यह वायरस एक दूसरे के संपर्क और हाथ मिलाने से भी फैलता है इसके लिए डॉक्टरो के द्वारा लोगों को बचने के उपाय भी बताऐ जा रहे हैं। साथ ही अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए दवाईयां भी उपलब्ध कराई जा रही है ।
दूसरी तरफ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ गिरीश चतुर्वेदी ने बताया कि आई फ्लू एक छूत रोग की तरह है आई फ्लू रोगी को बार बार साबुन से हाथ धोना चाहिए और चेहरे को पानी से धोएं और आई फ्लू से पीड़ित रोगी के टोबल और कपड़े विस्तर अलग होने चाहिए।
वहीं मरीजों में आईफ्लू के लक्षणों में आंख लाल होना आंख में जलन सहित आंसू आना इसके प्रमुख लक्षण हैं।
वहीं जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन का कहना है कि इस आईफ्लू वायरस से घबराने की जरूरत नहीं है केवल सावधानी बरतने की जरूरत है अस्पताल में आईफ्लू के लिए डॉक्टरो की विशेष डयूटी लगाई गई है और अस्पताल में 24 घंटे डॉक्टर उपलब्ध हैं साथ ही आईफ्लू की दवाइयां भी मौजूद हैं।