BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 10:42 am
KHABAR : संयम के धेर्य बिना आत्मा का कल्याण नहीं होता है, चातुर्मास धर्मसभा में समाजजनो को संबोधित करते हुए श्री विजयमुनिजी मसा ने कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संयम नियम का पालन करने से मनुष्य का जीवन सुख शांति से व्यतीत होता है। संयम का पालन करने से क्रोध पर नियंत्रण रहता है। संयम पालन करने से पवित्र विचार मन में रहते हैं और पवित्र विचारों से ही आत्मा का कल्याण होता है। शुद्ध आचरण से विचार शुद्ध होते हैं और शुद्ध विचारों से धार्मिक स्वाध्याय की इच्छा उत्पन्न होती है और धार्मिक स्वाध्याय से मोक्ष का मार्ग मिलता है।यह बात जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय, पूज्य प्रवर्तक, आगम मनस्वी साहित्य भूषण कविरत्न श्री विजयमुनिजी म. सा. ने कही। वे श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ के तत्वावधान में गांधी वाटिका के सामने जैन दिवाकर भवन में आयोजित चातुर्मास  धर्म सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अति सर्वत्र वर्जिते,अतिशयोक्ति या अधिकता से हर चीज में नुकसान होता है जिस प्रकार भोजन में यदि नमक अधिक डाल दो तो भोजन का स्वाद बिगड़ जाता है उसी प्रकार यदि हम पाप कर्म और बुराई ज्यादा करेंगे तो हमारा जीवन बिगड़ जाएगा यदि हमें हमारा जीवन सुधारना है तो पाप कर्म से बचना होगा और पुण्य कर्म करना होंगे। मनुष्य जीवन में धैर्य और साहस के साथ रहते हैं हमारा जीवन का भविष्य उज्जवल होगा। साधु जीवन में आनंद का सुख मिलता है ।सांसारिक जीवन में सुख के लिए परिश्रम करते हैं लेकिन सफलता नहीं मिलती है और दुख ही मिलता है।जीवन में सदैव जीव दया का पालन करें यही प्रयास रहना चाहिए तभी हमारे जीवन का कल्याण हो सकता है। जीवन का पालन करने से व्यक्ति सशक्त जीवन को प्राप्त करता है।
चतुर्विद संघ की उपस्थिति में  चतुर्मास काल  तपस्या साधना निरंतर प्रवाहित हो रही है।  इस अवसर पर विभिन्न धार्मिक उपवास एकाशना बियासना आयम्बिल उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर सभी ने सामूहिक अनुमोदना की।
धर्म सभा में उपप्रवर्तक श्री चन्द्रेशमुनिजी म. सा.एवं साध्वी विजय श्री जी म. सा. का सानिध्य मिला।इस अवसर पर श्री अभिजीतमुनिजी म. सा., श्री अरिहंतमुनिजी म. सा., ठाणा 4 व अरिहंत आराधिका तपस्विनी श्री विजया श्रीजी म. सा. आदि ठाणा का सानिध्य मिला। चातुर्मासिक मंगल धर्मसभा  में सैकड़ों समाज जनों ने बड़ी संख्या में उत्साह के साथ भाग लिया।  इस अवसर पर श्री संघ अध्यक्ष अजीत कुमार बम्म, चातुर्मास समिति संयोजक बलवंत सिंह मेहता, सागरमल सहलोत, मनोहर शम्भु बम्म, सुनील लाला बम्ब, निर्मल पितलिया, सुरेंद्र  बम्म, वर्धमान स्थानकवासी नवयुवक मंडल अध्यक्ष संजय डांगी दिवाकर महिला मंडल अध्यक्ष रानी राणा ,साधना बहू मंडल अध्यक्ष  चंदनबाला परमार आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे। इंदौर रतलाम, जावद जीरन, चित्तौड़गढ़, छोटी सादड़ी निंबाहेड़ा जावरा नारायणगढ़, उदयपुर आदि क्षेत्र से समाज जन सहभागी बने और संत दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया। धर्म सभा का संचालन प्रवक्ता भंवरलाल देशलहरा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE