BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 11:17 am
KHABAR : नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप की मुहिम पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के तहत ग्रीन बेल्ट पर पौधरोपण आज, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर समस्या एवं सुझाव ग्रुप की मुहिम पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के तहत श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या महाविद्यालय, एनएसएसजी ग्रुप एवं खण्डेलवाल वैश्य समाज के संयुक्त तत्वावधान में महू नसीराबाद रोड़ पर स्किम नम्बर 34 मेन रोड़ स्थित खण्डेलवाल समाज वाटिका पर पौधारोपण किया जायेगा।
उक्त जानकारी देते हुवे विवेक खण्डेलवाल सोनू ने बताया कि जिला प्रशासन के पौधारोपण आव्हान पर विद्यालयीन स्टॉफ व छात्राओं तथा  खण्डेलवाल समाजजनों व एनएसएसजी सदस्यों के साथ पौधरोपण किया जावेगा।
पौधरोपण का कार्यक्रम 28 जुलाई को दोपहर 3 बजे जिला परियोजना अधिकारी एवं डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हरदल, रक्षित निरीक्षक विक्रमसिंह भदौरिया, विधि सलाहकार नीलेश पाटीदार, समाजसेवी निखार गोयल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होगा।
खण्डेलवाल ने बताया कि इस अवसर पर वार्ड पार्षद व सभापति कुसुम अशोक जोशी, सभापति वन्दना खण्डेलवाल, पार्षद भारत अहीर, गर्ल्स कॉलेज प्रिंसिपल डॉ एनके डबकरा, जनभागीदारी अध्यक्ष विजय बाफना, खण्डेलवाल वैश्य समाज अध्यक्ष वरुण खण्डेलवाल तथा खण्डेलवाल समाजजन व नगर समस्या सुझाव ग्रुप के महिला व पुरुष सदस्य मौजूद रहेंगे। इस दौरान जीवन में खुशहाली के लिये 50 छायादार एवं फलदार पौधे लगाए जाएंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE