BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 12:15 pm
BIG NEWS : हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रोला ने पीछे से बाइक सवार में मारी टक्कर, दो की मौत, एक घायल, खाटू श्याम के दर्शन करने जा रहे थे बाईक सवार, पढे़ खबर 

Share On:-

मुरैना। जिले में बीती रात नेशनल हाईवे-44 पर तेज रफ्तार ट्रोला चालक ने पीछे से एक बाईक सवार में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दो बाईक सवारों की मौत हो गई, तथा एक घायल हुआ है। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर किया गया है।घटनारू सिविल लाईन थाना क्षेत्र स्थित सिकरौदा नहर के पास की है। बाईक सवार खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया लिया है। 


उत्तर प्रदेश के जिला जालौन स्थित महेश्वरा नदीगांव निवासी जीवनलाल का बेटा अखिलेश और दीपू अपने एक अन्य दोस्त सुनील कुमार को साथ लेकर बाइक से खाटू श्याम के दर्शन करने के लिए घर से निकले थे।बीती रात तीनो बाईक से हाईवे पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित सिकरौदा नहर के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार ट्रॉला चालक ने उनमें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक पर सवार तीनो युवक उचटकर सड़क पर जा गिरे। अखिलेश और सुनील कुमार ट्रॉला के पहियों के नीचे आ गए। घटना के बाद चालक ट्रॉला को मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद दोनों शव ट्रॉला के पहियों के नीचे से निकाले। शव बाहर निकालने के बाद पुलिस ने पीएम के लिए अस्पताल भेज दिए। यहां पर डॉक्टरों ने अखिलेश और सुनील कुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी ट्रॉला चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE