BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 12:20 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का गांव रूपपुरा और 11 साल का मोहित, जैसे ही गया विद्यालय पढ़ने तो शिक्षिका ने बताया घर का ये काम, जब दोस्त के साथ निकला गाजरघास काटने तो हो गया ये बड़ा हादसा, गांव में पसरा मातम, परिजनों ने शव रख किया चक्काजाम, सूचना मिलते ही दौड़े अधिकारी, पढ़े रुपेश जोशी की खबर       

Share On:-

जावद। समीपस्थ गांव रूपपुरा में एक बालक के जहरीले जानवर के काटने से मृत्यु हो गई। बालक विद्यालय पढ़ने गया था, तभी यह हादसा हो गया। परिजनों ने इस घटना के लिए विद्यालय की शिक्षिका को जिम्मेदार बताया है। परिजनों द्वारा अपनी मांगों को लेकर गांधी चौराहा, नीमच रोड़ पर चक्काजाम किया गया है। मौके पर जावद एसडीएम और थाना प्रभारी मौजूद है। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक स्कूल रूपपुरा में पढ़ने वाले 11 साल के मोहित पिता गोवर्धन नायक की जहरीले जानवर के काटने से दुखद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि शासकीय प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका सुधा बैरागी ने 27 जुलाई को मोहित और एक ओर बच्चे को अपने घर भेजा की घर के आसपास गाजर घास है उसे काट देना। दोनो छात्र शिक्षिका के घर पहुंचे और गाजर घास काटने लगे, तभी मोहित को जहरीले जानवर ने काट लिया। बच्चे को जहर चढ़ने लगा व उसे दर्द होने लगा तो मेडम ने उसे अस्पताल न ले जाते हुए, देवरे भेजा, जब परिजन पंहुचे तब तक मासूम की मौत हो चुकी थी। 
मृतक मासूम के दादाजी मिट्ठूलाल नायक ने बताया कि स्कूल की शिक्षिका सुधा बैरागी बच्चो से घर का व निजी कार्य करवाती है और जब दो बच्चों को रूपपुरा उसके घर पर गाजर घास व अन्य सफाई करने भेजा तो उस दौरान मोहित यह हादसा हो गया।
आज सुबह मृतक मोहित के परिजन और रूपपुरा के ग्रामीणों ने नीमच रोड स्थित गाँधी चौराहे पर मोहित का शव रख चक्काजाम कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों की मांग है कि शिक्षिका पर कठोर कार्यवाई हो, उसका निलंबन किया जाए। साथ ही शिक्षिका का घर ध्वस्त किया जाए। सूचना मिलते ही जावद एसडीएम शिवानी गर्ग और जावद थाना प्रभारी मय बल के मौके पर पहुंचे है। परिजनों से चर्चा की जा रही है। वही शिक्षिका सुधा बैरागी कल से घर से गायब है।     

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE