BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 2:22 pm
NEWS : मुझे किसी को दुख नहीं देना है सुख लेना है- आशा दीदी, ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र पर धर्म सभा का आयोजन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ब्रम्हाकुमारी सेवा केंद्र प्रताप नगर पर राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि संसार में आज संबंधों में दुखों का लेनदेन ज्यादा बढ़ गया है, जिसमें कोई किसी से खुश नहीं कोई किसी से संतुष्ट नहीं कोई किसी को कुछ भी बोल देता है किसी को कुछ भी ख्याल नहीं। यह दुखी होंगे इनको कष्ट होगा इनकी शांति चली जाएगी इनकी खुशी चली जाएगी। 
आशा दीदी ने कहा कि आज संसार में मानसिक रोग बढ़ते जा रहे हैं तो हम पक्का कर दे कि हम किसी को दुख देकर अपने खाते को जटिल ना बनाएं। क्योंकि मनुष्य जो कर्म करता है उसका फल उसे भोगना पड़ता है उससे कोई बच नहीं सकता। उन्होंने कहा कि हमारे बोल हमारी दृष्टि हमारी भावनाएं बहुत सुखदाई हो हमारे बोल दूसरों के स्ट्रेस को दूसरों की टेंशन को कम करने वाले हो हमारे बोल वरदानी बोल हो हमारे बोल दूसरों की उमंग उत्साह को बढ़ाने वाले हो दुआएं देने वाले हो। उन्होंने कहा कि यदि हमारे बोल से हमारे व्यवहार से लेकिन मन से भी यदि हम किसी को दुख देंगे बदले की भावना बदला लेने की फीलिंग रखते हैं तो इन सब से हमारा पाप कर्मों का खाता बढ़ता है। यदि हमारे बोल से किसी की खुशी नष्ट होती है किसी की शांति परेशानी में बदल जाती है तो ध्यान रखें एक एक बात हमारे ऊपर पाप कर्मों का खाता बढ़ा रही है। इसलिए ध्यान रखें जो दूसरों को सुख देंगे वह बहुत सुखी रहेंगे उन्हें हर तरह का सुख प्राप्त होगा।  
आशा दीदी ने कहा कि इसके लिए हम अपने  को जागृत करें और अपने आप को याद दिलाएं कि मैं मास्टर सर्वशक्तिमान हूं मेरा पिता परमात्मा है मेरा पूरा परिवार स्वस्थ है मेरे संबंध सबसे अच्छे हैं और मुझे परमात्मा से प्यार है यह विचार हमारे मन को शक्तिशाली बनाते हैं। परमात्मा कहते हैं यदि हम सुख देंगे दुआएं देंगे तो दुआएं मिलेगी दुख देंगे तो बदले में दुख ही मिलेगा। वर्तमान समय जब पुरुषोत्तम मास चल रहा है पुरुषोत्तम मास में परमात्मा हम सभी को पुरुषों में उत्तम बनाने के लिए शिक्षा दे रहे हैं कि हम स्वयं को ज्योति बिंदु आत्मा निश्चय कर परमपिता परमात्मा को याद करें जिससे हमारे अंदर प्रेम दया करुणा जैसे गुण जागृत होंगे और हमारा जीवन पुरुषों में उत्तम बनता जाएगा। कम से कम 3 मिनट से 15 मिनट तक के प्रातः अपने मन को शुद्ध संकल्पों से चार्ज करें और अपने मन की कोई भी शक्तियों को जागृत करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE