BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 4:34 pm
BIG NEWS : भाजपा जिला महामंत्री सुखलाल पंवार और बमोरी का धर्मेश अहीर, जब सामने आया ये फर्जीवाड़ा तो युवक पहुंचा एसपी ऑफिस, एसडीएम के जाँच प्रतिवेदन के साथ लगाए ये गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर        

Share On:-

नीमच। भारतीय जनता पार्टी के नेता सुखलाल पंवार के खिलाफ अनुसूचित जाति का फर्जी प्रमाण पत्र बनाने की शिकायत एसपी कार्यालय में बमोरी निवासी धर्मेश अहीर पिता चिरंजीव अहीर द्वारा की गई है। 
धर्मेश अहीर ने दस्तावेजों के साथ एसपी के नाम दिए गए आवेदन में कहा है कि सुखलाल पंवार जोकि ओढ जाति का है। पिछड़ा वर्ग में होने के बावजूद स्वयं को अनुसूचित जाति का बताकर असत्य शिकायत मेरे खिलाफ अजाक्स थाने में कर रहा है। साथ ही आपराधिक कार्य कर अवैध धन अर्जित करने की कोशिश कर रहा है।धर्मेश अहीर ने आरोप लगाया है कि सुखलाल पंवार राजनीतिक दबाव बनाकर प्रार्थी को परेशान कर रहा है। धर्मेश अहीर ने इस बारे में न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी उपखंड नीमच का जांच प्रतिवेदन भी सबूत के तौर पर पेश किया है। धर्मेश अहीर ने बताया कि उसके स्वामित्व का एक गोडाउन मंडी प्रांगण नीमच में स्थित है। 2 वर्ष पूर्व विक्रय सौदा सुखलाल पंवार से प्रार्थी द्वारा किया गया था। जिस की साई पेटे राशि देकर सौदा अटका दिया और शेष राशि मांगने पर मुझे धमकी दी गई कि मैं अनुसूचित जाति का हूं। भाजपा का प्रदेश स्तर का नेता हूं। गुजरात प्रभारी हूं। तुम साईं के पेटे दी गई राशि के बदले मेरे पक्ष में रजिस्ट्री करा दो। नहीं तो तुम्हें एससी/एसटी एक्ट में फंसा कर जेल में सड़वा दूंगा। सुखलाल पंवार पर कूट रचना का आरोप लगाया गया है। धर्मेश अहीर ने सुखलाल पवार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध कर दंडित करने की मांग की है। 
वहीं सुखलाल पंवार ने दावा किया है कि वह‌ नियमानुसार अनुसूचित जाति में आता है। उनके द्वारा कोई फर्जी प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया है। धर्मेश को मेरे द्वारा भुगतान कर दिया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE