BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 5:11 pm
BIG NEWS : स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक संजय शर्मा और पत्नी निशा, जब कार में सवार होकर निकले बेटे के ससुराल से तो बीच रास्ते में हो गई अनहोनी, हादसे में महिला की हुई मौत, परिवार में पसरा मातम, पढ़े खबर        

Share On:-

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के संयुक्त निदेशक संजय शर्मा की कार गुरुवार की रात कुरावर में पलटकर खंती में जा गिरी। हादसे में उनकी पत्नी निशा शर्मा की मौत हो गई। जबकि संजय की हालत खतरे से बाहर है। उनके कंधे में दो फ्रेक्चर बताए जा रहे हैं। शव का शुक्रवार की सुबह हमीदिया स्थित मर्चुरी में पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसके बाद बॉडी परिजनों के हवाले कर दी गई है। दोनों छोटे बेटे के ससुराल में हाल में हुई ग़मी के बाद बैठकर लौट रहे थे।
52 वर्षीय निशा शर्मा पत्नी संजय शर्मा राम मंदिर के पास टीला जमालपुरा में रहती थीं। घर के पास ही स्थित सरकारी स्कूल में टीचिंग जॉब करती थीं। उनके पति संजय शर्मा स्कूल शिक्षा विभाग में जॉइंट डायरेक्टर हैं। दोनों के दो बेटे हर्षित उर्फ बिट्टू और अंकित शर्मा हैं। हर्षित गुड़गांव की एक सॉफ्टवेयर कंपनी में पदस्थ हैं, जबकि अंकित आइसक्रीम के डिस्ट्रीब्यूटर हैं।
संजय के पड़ोसी नवीन शर्मा ने बताया कि अंकित के ससुराल में हाल ही में गमी हुई है, शोकाकुल परिवार में बैठने पति और पत्नी गुरुवार की सुबह गए थे। वहां से लौटते समय कुरावर में उनकी कार पलट गई। हादसे के बाद दोनों ही घायलों को सिविल अस्पताल कुरावर ले जाया गया। जहां निशा को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि संजय की शोल्डर में फ्रेक्चर आए हैं। उन्हें भोपाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
नवीन ने बताया कि ग्राम खरदोन कलां सेमन की पुलिया पर जहां हादसा हुआ, वहां निर्माण कार्य चल रहा था। जिसकी खुदाई के बाद मिट्टी सड़क पर बिखरी थी, इससे बारिश के कारण सड़क चिकनी हो गई थी। इस सड़क पर कार बेकाबू होकर और रोड किनारे बनी खंती में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने हादसे के बाद दोनों को कार से निकाला और अस्पताल पहुंचाया था।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE