BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 6:06 pm
REPORT : मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत प्रदेश स्तरीय पम्पलर और नल जल चालक वित्तीय संगठन ने सीएम शिवराज के नाप सौंपा ज्ञापन, पढ़े अब्दुल अली ईरानी की खबर  

Share On:-

नीमच। मध्य प्रदेश ग्रामीण विकास विभाग के ग्राम पंचायतों में कार्यरत नीमच जिले के नल चालकों व पंप ऑपरेटर कर्मचारियों द्वारा आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। 
ज्ञापन में कहा गया है कि मध्य प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में समान काम के हिसाब से समान मानदेय दिया जाए और प्रत्येक ग्राम पंचायतों में हमारा पद निर्धारित किया जाए। हमें मानदेय मध्य प्रदेश शासन के वित्तीय कोष से प्रदान किया जाए और प्रत्येक माह की 5 तारीख तक हमें भुगतान किया जाए। ग्राम पंचायतों द्वारा हमें अलग-अलग मानदेय दिया जाता है। जो कि उचित नहीं है, हमें समान मानदेय दिया जाए। बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुए हमारे मानदेय में वृद्धि की जाए। ज्ञापन देने से पूर्व मध्य प्रदेश ग्राम पंचायत प्रदेश स्तरीय पम्पलर और नल जल चालक वित्तीय संगठन की बैठक शोरूम चौराहा स्थित पार्क में हुई। 
इस दौरान बंसीलाल खारोल, रघुनंदन माली, बंटी शर्मा, रमेश कारपेंटर, बाबूलाल धनगर, राजेंद्रदास बैरागी, पवनलाल पाटीदार, लवकुश माली, केदार कच्छावा, मूलचंद प्रजापति, कैलाश माली, सुरेश शर्मा, कमल सिंह, धूल शंकर चंद्रशेखर, शेरू खान और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE