BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 28, 2023, 8:29 pm
BIG NEWS : आज विराजित होंगे अपने-अपने मोहल्लों के ताजिया इमाम बाड़े में, जगह जगह सजी छबीले, बाजारों में दिखी रौनक, पढ़े अजयसिंह सिसोदिया के साथ शेख इसाक की खबर   

Share On:-

रामपुरा। आज सुबह से ही शहीदाने कर्बला की याद में रामपुरा में काफी चहल-पहल देखी गई। मोहल्ले-मोहल्ले में लंगर का दौर चल रहा है। जगह-जगह लगाई गई छबीलो पर रौनक देखी जा रही है। रामपुरा के मुख्य बाजारों में खरीदी का दौर चालू है। आज चांद की 9 तारीख है, जिसको शहादत की रात भी कहा जाता है। मुस्लिम समाज के 15 ही मोहल्ले के ताजिए अपने अपने मोहल्ले में इमामबाड़ा में विराजित होंगे, जिन्हें चौकियों के नाम से भी जाना जाता है। 
वहीं मदार बाग की बात करें तो वहां पर बड़े इमाम जो रात की लगभग 1 के करीब अपनी चौकी पर विराजित होंगे। उसके पहले इमामबाड़े में मन्नतो का दौर चालू होगा मतलब जिन लोगों ने अपनी मन्नत मांगी थी ओर जिन लोगों की मन्नत पूरी हुई है वह आज के दिन अपनी मन्नत को पूरा करेंगे। वहीं कई लोग आज इमाम हुसैन से अपनी मन्नत मांगेंगे। मन्नतों का दौर भी देखने लायक रहेगा। जिनकी मन्नते पूरी हुई है वह कोई शक्कर कोई खोपरे के गोले कोई मेवे की मिठाई अलग-अलग फल फ्रूट में तोलेंगे जो कि काफी देखने लायक दृश्य रहता है। यहां सभी समाज के लोग अपनी मन्नतें मांगते हैं और पूर्ण होने पर आज के दिन अपनी मांगी हुई मन्नतें पूरी करते है। वहीं कल चांद की 10 तारीख को सुबह मदार बाग में लंगर का आयोजन रहेगा। शाम को बड़ी खंदार मोहल्ले में व बस स्टैंड पर मौला बा के गैरज पर लंगर का भव्य आयोजन होगा। 
वहीं देर रात को 15 ही मोहल्लों में विराजित ताजिए अपने अपने मुकाम से उठेंगे व मदार बाग व बाजारों में अपना अपना मुकाम लगाएंगे। असर की नमाज के बाद मुल्तानी मोहल्ले का ताजिया भव्य जुलूस के रूप में मदार बाग पहुंचेगा। देर रात्रि में 11 बजे इमाम हुसैन व मुल्तानी मोहल्ले से आया हुआ ताजिए दोनों एक साथ उठने का नजारा देखने लायक होगा, जिसे देखने के लिए काफी दूर से लोग यहां आते हैं। रामपुरा में शहीदाने कर्बला की याद में रामपुरा में बाहर से राजस्थान और मध्य प्रदेश के कहीं जगह के जो रामपुरा छोड़कर गए हुए हैं वह सभी रामपुरा में ताजदार ई मनाने के लिए आते हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE