BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2023, 12:34 pm
KHABAR : किसान मित्र और किसान दीदी ने मुख्यमंत्री के नाम विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन, पढ़े मोहन नागदा की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में किसान मित्र और किसान दीदी की ग्रामीण क्षेत्र में पिछली सरकार द्वारा सेवाएं समाप्त कर दी गई। जिसकी बहाली को लेकर तथा मानदेय 10000 रूपए किए जाने को लेकर किसान मित्र एवं किसान दीदी ने  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम एक ज्ञापन नीमच कलेक्टर कार्यालय में दिया। 
किसान मित्र और किसान दीदी का कहना है कि किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के अंतर्गत शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। हमने समय-समय पर प्रशिक्षण प्राप्त कर किसानों को उन्नत खेती हेतु प्रेरित किया है जिससे किसानों की आय में बढ़ोतरी हुई है। किसान मित्र एवं किसान दीदी का कहना है कि वह वर्ष 2005 एवं 06 से संपूर्ण मध्यप्रदेश में लगन निष्ठा से कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में किसान मित्रों को 500 रूपए प्रति माह दिए जाते हैं जो कि एक अकुशल श्रमिक की गणना से भी कम है जिस में वृद्धि की जाए। 
इस दौरान हेमंत गुर्जर, राजू धनगर, गोपाल, पप्पू लाल नागदा, कमल सिंह, राधेश्याम, कन्हैया लाल जाटव, अंबालाल नागदा, शांति लाल मेघवाल सहित कई किसान मित्र उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE