BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2023, 2:13 pm
BIG NEWS : सिंगोली में आइडिया-वोडाफोन कम्पनी का टावर 5 दिन से बंद, नेटवर्क के अभाव में हजारों उपभोक्ता है परेशान, पढ़े मेहबूब मेव की खबर  

Share On:-

सिंगोली। नगर में विगत कई दिनों से आइडिया-वोडाफोन कम्पनी का टावर बंद पड़ा होने से नगर के हजारो उपभोक्ताओ को भंयकर परेशानी का सामना करना पड रहा है। 
उपभोक्ताओ से मिली जानकारी के अनुसार विगत दिनों से आइडिया-वोडाफोन कम्पनी का टावर अचानक बिना किसी सूचना के बंद होने एवं नेटवर्क नही आने से हजारो उपभोक्ताओ के फोन बंद हो गए है, जिसके चलते भारी परेशानी नगर के लोगो को हो रही है। व्यापारियो को व्यापार मे भारी असुविधा महसूस हो रही है। यहां आइडिया-वोडाफोन के उपभोक्ता अपने परिवार रिश्तेदार और व्यापार व्यवसाय के कामो से अचानक दुर से हो गए है। नेटवर्क नही आने का कोई कारण अभी तक पता नही चला है ना ही कम्पनी ने अपनी ओर से कोई जानकारी अपने उपभोक्ताओ को दी है। जिससे ऐसा लगता है कि कहीं ना कहीं बढ़ा लोचा है। मासिक रिचार्ज करवाने वाले लोगो को चार दिन से नेटवर्क नही मिलने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। 
विश्वस्त सुत्रो से मिली जानकारी मे यह सुनने मे आ रहा है कि सिंगोली से आइडिया वोडाफोन का टावर हटाया जा रहा है। ऐसी दशा में यहां के हजारो उपभोक्ताओ का क्या होगा तथा लाखो रूपए के रिचार्ज का क्या होगा जो उपभोक्ताओ ने करवा रखा है तथा इसकी भरपाई कोन करेगा इस बात का कौन जिम्मेदार होगा? जिला प्रशासन को इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेना चाहिए। सिंगोली क्षैत्र के हजारो उपभोक्ताओ के साथ छल हो रहा है जिसे तुरंत रोका जाना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE