BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2023, 4:51 pm
BIG NEWS : प्रदेश मुखिया के शिवराज सिंह और पिपलिया मंडी दौरा, अब इन किसानों ने भरी हुंकार, विभिन्न मांगों को लेकर देंगे ज्ञापन, समिति ने काश्तकारों से की ये बड़ी अपील, पढ़े खबर     

Share On:-

मन्दसौर। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 02 अगस्त 2023 को पिपलियामंडी आ रहे है। उनके स्वाहगत के लिए अफीम किसान कृषि उपज मंडी के नजदीक पेट्रोल पंप के पास जय अंबे कंस्ट्रक्शन कटर पर सीएम चौहान का भव्य स्वागत करेंगे। साथ ही अफीम किसान अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर सीएम को ज्ञापन सौंपेगे। 
अफीम उत्पादक संघर्ष समिति राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरसिंह डांगी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्य संरक्षक रामकुमार योगी, राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी बन्शीलाल धाकड़ राजपुरा, प्रदेश अध्यक्ष मांगीलाल मालवी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष नारायण सिंह राणावत, जिला महासचिव भरत कुमार टेलर, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सेन, मल्हारगढ़ तहसील अध्यक्ष मांगीलाल रावत, प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष भंवरलाल डांगी, उपाध्यक्ष भेरूलाल पाटीदार, जिला संगठन मंत्री पर्वत सिंह झाला देवत, जिला प्रचार मंत्री श्यामलाल प्रजापत, तहसील अध्यक्ष मुकेश कुमार जाट, समिति सदस्य राहुल डांगी, मुकेश धनगर, माधूलाल डांगी, कंवरलाल, नरसिंह डांगी, रामलाल मालवीय सहित सभी किसानों से आव्हान करते हैं कि सभी अफीम किसान सीपीएस वाले, लुवणी चीरनी वाले व कटे पट्टों वाले सभी किसानों से निवेदन है कि, समय से पिपलिया मंडी पहुंचे जिससे अफीम खेती में किसानों को आ रही समस्याओं को लेकर शिवराज सिंह द्वारा हम किसानों की आवाज भारत सरकार तक पहुंचा सके। 
अफीम खेती में हो रही कई परेशानियों से जैसे सीपीएस पद्धति को पूर्ण रूप से बंद की जाए, 1997 से आज तक कटे हुए अफीम पट्टे जारी हो, डोडाचूरा राज्य सरकार खरीदें, किसानों को उचित दाम मिले, धारा 8/29 खत्म हो जिससे किसानों को राहत मिल सके। इसलिए सभी किसानों से निवेदन है कि बिल्कुल शांति के साथ सामुहिक रूप में सभ्य तरीके से हम सब शिवराज सिंह चौहान को ज्ञापन देंगे और उनसे बात करेंगे। हम सब अफीम किसानों की समस्याओं का समाधान करवाएं। कोई भी किसान हिंसा फैलाने का कार्य नहीं करें और यदि अगर कोई भी ऐसा करता पाया गया तो शासन-प्रशासन उसके साथ उचित कार्रवाई करेंगे। जिसकी जवाबदारी स्वयं की रहेगी। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE