BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2023, 5:15 pm
BIG NEWS : रात का वक्त और 20 साल की पल्लवी, जब युवराज के साथ हुई बाइक पर सवार तो बिच रास्ते में हो गई ये भीषण दुर्घटना, हादसे में युवती की दर्दनाक मौत, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर      

Share On:-

भोपाल। विदिशा रोड स्थित बालमपुर की घांटी पर शुक्रवार की रात 8 बजे अज्ञात कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके पति की हालत नाजुक बनी हुई है। जिसका इलाज कोलार के निजी अस्पताल में चल रहा है। दोनों की 82 दिन पहले ही शादी हुई थी। मामले में सूखी सेवनिया पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। शनिवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
20 साल की पल्लवी के मामा सोनू मेहरा पिछले दिनों एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे। जिसके बाद से वह अस्पताल में भर्ती हैं। मामा से मुलाकात कर पति और पत्नी एम्स गए। यहां पल्लवी के नाना खुमान सिंह शुगर और ब्लड प्रेशर की बीमारी के उपचार के लिए एडमिट हैं। नाना से मुलाकात के बाद युवराज और पल्लवी गांव जाने के लिए निकले थे। बालमपुर की घांटी पर रात करीब आठ बजे अज्ञात कार ने उनकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे पल्लवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि युवराज की हालत नाजुक बनी हुई है। राहगीरों ने 108 की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया था। जहां पल्लवी के शव को मॉर्चुरी में रखवा दिया गया था। जबकि परिजनों ने युवराज को कोलार के जेके अस्पताल में शिफ्ट करा दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE