BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 29, 2023, 7:29 pm
BIG NEWS : मंदसौर शहर का श्री कोल्ड चौराहा और बाबा खाटू श्याम का मंदिर, भक्त अपनी मांग को लेकर बैठे भूख हड़ताल पर, ट्रस्ट पर मनमर्जी के आरोप, खाटूधाम के बाहर कर रहे भजन कीर्तन, पढ़े पीडी बैरागी की खबर     

Share On:-

मन्दसौर। शहर के श्री कोल्ड संजीत रोड स्थित खाटूश्याम मन्दिर परिसर में दो दिनों से लगातार भक्तो की भूख हड़ताल जारी है। भक्तो ने मन्दिर ट्रस्ट पर आरोप लगाया कि ट्रस्ट के लोगो ने पुजारी आशीष शर्मा को बिना किसी कारण मन्दिर ट्रस्ट से निकाल दिया है और मन्दिर में दूसरे पुजारी की नियुक्ति कर दी है। जिसके विरोध में सैकड़ों की संख्या में लोग खाटू श्याम मन्दिर पहुंचकर मन्दिर ट्रस्ट के खिलाफ भूख हड़ताल कर रहे हैं। भूख हड़ताल में महिलाए और पुरुष शामिल हैं। मन्दिर के ठीक सामने महिलाए पुरुष बैठ कर भजन कीर्तन करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। 
भूख हड़ताल कर रहे लोगो ने बताया कि जब तक मन्दिर प्रबंधन समिति पुजारी आशीष शर्मा से माफी मांगकर पुनः पूजा करने के लिए उनको बुलाया नहीं जाता है और पण्डित आशीष शर्मा को ससम्मान कार्यभार सौंपा नहीं जाता है तो भूख हड़ताल जारी रहेगी। साथ ही हमारा कोई भी साथी मन्दिर में दर्शन करने नहीं जाएगा। मंदिर के बाहर से ही बाबा के दर्शन किए जाएंगे। 
मन्दिर प्रबंधन समिति के सदस्य ने बताया कि पुजारी आशीष शर्मा खुद यहां से अपना कार्य छोड़कर गए हैं। पण्डित शर्मा ने बताया था कि मुझे काफी समय हो चुका है और मैं अब जाना चाहता हूं। प्रबंधन समिति सदस्य ने कहा कि हमारे द्वारा भी पण्डित आशीष शर्मा को कई बार समझाइश दी गई थी कि आप ट्रस्ट के नियमो से बाहर जाकर कार्य न करें, अपनी सीमा और दायरे में रहकर कार्य करे। ट्रस्ट के साथ उन्होंने कभी सामंजस बनाकर कार्य नहीं किया। इसी वजह से उनको यहां से जाना पड़ा। मन्दिर ट्रस्ट के सदस्यों ने बताया कि पण्डित आशीष शर्मा ने अपने परिचित और मिलने वालों को मन्दिर में प्रसाद देने के साथ ट्रस्ट के खिलाफ अपनी गतिविधियां शुरू कर दी थी। जिसकी वजह से वो मंदिर छोड़कर गए।  

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE