मनासा। मुहर्रम पर्व पर शनिवार को दोपहर 3 बजे से मुस्लिम समाजजन द्वारा डीजे ढोल के साथ ताजियों का जुलूस नगर में निकला। जुलूस जुनासाथ मोहल्ला, धोबी मोहल्ला, सदर बाजार होता हुआ गांधी चौक पहुंचा। जहां से रात 11 बजे बाद ताजियों का ठंडा कर दिया जाएगा।
जुलूस के दौरान सेकड़ो की तादात में हर वर्ग के लोगो ने ताजियों पर शेली अगरबत्ती और लोबान चढ़ाया। लोगो ने अमन चैन खुशहाली और परिवार की रक्षा के लिए दुआएं की। साथ ही या हुसैन के नारों के बीच मशीहा पड़ते हुए चल रहे थे। इस दौरान पुलिस प्रसाशन हर जगह मुस्तेद रहा।