BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NEWS : मातेश्वरी जगदंबा स्मृति दिवस एवं राधा.. <<     KHABAR : ग्राम कनावटी में 15 लाख के सामुदायिक भवन का.. <<     KHABAR : कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला, मुकेश नायक.. <<     BIG NEWS : ट्रक के हिडन चैम्बर में छिपा था 616 किलो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, एक माह बाद.. <<     KHABAR : मैं एक बेहद गरीब और असमर्थ पिता हूं, जिला.. <<     दतिया: हाईवे किनारे मिला महिला का जला शव,.. <<     दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     KHABAR : मोहर्रम के बीच नाला खुदाई से मूलचंद मार्ग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : घायल नंदी का गो रक्षकों ने किया रेस्क्यू,.. <<     BIG NEWS : मंडी शुल्क वृद्धि के विरोध में बंद रहेगी.. <<     ब्यौहारी पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी.. <<     KHABAR : दतिया में मोहर्रम को लेकर पुलिस का फ्लैग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन एपिसोड का असर, एमपी.. <<     KHABAR : ब्यौहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बिना.. <<     BIG NEWS : महाकाल की तर्ज पर रतलाम में बनेगा कालिका.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2023, 11:13 am
REPORT : विकास पर्व के तहत चीनौर में 7 करोड़ 85 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन, सांसद ने कहा- प्रदेश मुख्यमंत्री चौहान के नेतृत्व में निरंतर प्रगति के मार्ग पर है अग्रसर, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में निरंतर विकास के कार्य किए जा रहे हैं। जनकल्याण के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश में अभूतपूर्व काम हुआ है। महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में लाड़ली बहना योजना लागू कर ऐतिहासिक काम किया गया है। क्षेत्रीय सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने शनिवार को भितरवार विकासखंड के ग्राम चीनौर में विकास पर्व के तहत 7 करोड़ 85 लाख रूपए की लागत से विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यह बात कही। 

चीनौर में विकास पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव, भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण कौशल शर्मा, भितरवार नगर पालिका अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल, जनपद सीईओ कुलदीप श्रीवास्तव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 
सांसद शेजवलकर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा विकास पर्व आयोजित किया जा रहा है। इसके माध्यम से क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी आम जनों तक पहुँचाने का कार्य हो रहा है। उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ आम जनों को मिले, इसकी जवाबदारी केवल शासन-प्रशासन की नहीं बल्कि हम सबको अपने-अपने क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने का कार्य करना चाहिए। 
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में पिछले 10 दृ 12 सालों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और जनकल्याण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया गया है। मध्यप्रदेश अब देश में अपनी एक अलग पहचान रखता है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में लाड़ली बहना योजना को सम्पूर्ण देश में सराहना मिल रही है। इसके माध्यम से महिलायें सशक्त होंगीं और देश के विकास में अपना योगदान दे सकेंगीं। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुँवर सिंह जाटव ने कहा कि विकास पर्व के तहत विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन जिले भर में किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के माध्यम से विकास के अनेक कार्य हुए हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र में निवास करने वाले ग्रामीणों को बेहतर सुविधायें उपलब्ध हुई हैं। जनकल्याण के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश में अनुकरणीय कार्य किया गया है। 
भाजपा जिला अध्यक्ष ग्रामीण कौशल शर्मा ने कहा कि विकास के कार्यों के साथ-साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में जनकल्याण के लिये अनेक योजनाओं के माध्यम से कार्य किया जा रहा है। किसानों को सम्मान निधि, लाड़ली बहनाओं को सहायता राशि के साथ ही आवासहीनों को आवास उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रदेश भर में अनुकरणीय कार्य हुआ है। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुँचे। इसके लिये हम सभी को अपने-अपने क्षेत्र में पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने की दिशा में कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर पालिका अध्यक्ष बलदेव अग्रवाल ने स्वागत भाषण दिया। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE