देवास। नेवरी हजरत इमाम हुसैन की याद में मनाए जाने वाला मोहर्रम का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा मनाया गया हाटपीपल्या के नेवरी में आज मोहर्रम की 10 तारीख को मुस्लिम समाज द्वारा ताजियों के साथ जुलूस निकाला गया, जुलूस के साथ हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल कायम करते हुए जगह जगह हिंदू समुदाय के लोगों ने पुष्प वर्षा की वाह अखाड़ों में करतब दिखाया इसी के चलते मेरी सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप रावल ने अपने निवास पर जुलूस का भव्य स्वागत कर मुस्लिम समाज के लोगों का साफा व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया वह ताजियों के साथ जुलूस में शामिल हुए लोगों का स्वल्पाहार कराया इस अवसर पर गांव के वरिष्ठ जन ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप रावल जगदीश जोशी आत्माराम जाट मस्जिद सदर रईस काजी हामिद कुरेशी नरेंद्र चौहान पत्रकार सुरेश कच्छावा पत्रकार आदि उपस्थित रहे ताजियों के जुलूस में मुख्य रूप से नेवरी पुलिस प्रशासन का विशेष योगदान रहा चौकी प्रभारी मयंक वर्मा ने पुलिस प्रशासन के साथ जुलूस में असामाजिक तत्वों पर विशेष निगरानी रखते हुए जुलूस में शामिल हुए ताजियों के जुलूस में ढोल तासे व डीजे के साथ जुलूस शुरू किया गया जो नेवरी के प्रमुख मार्गों से होते हुए चौक में पहुचा जहा पर ताजिये रखे गए। मन्नत वालो ने अपने बच्चो का तुलादान कर मिठाई का वितरण किया।