सतवास। क्षेत्र मे तेज बारिश के कारण ग्राम कालापाठा मे ग्रामीणों के घरो मे पानी घुस गया जिससे घरो मे रखा ग्रहस्थी का सामान जलमग्न हो गया। यहाँ पर स्थित गुरुद्वारे मे भी पानी भर गया। नदी मे आई बाढ से स्कूली बच्चों को भी घर पहुंचने के लिए घंटो इंतजार करना पडा। दतुनी नदी मे आई बाढ से खेतो मे पानी भर गया जिससे फसलों को नुकसान हुआ वही मवेशियों के बहने की जानकारी मिली है।बिजवाड स्थित विजेश्वर मंदिर मे दतूनी नदी का पानी गर्भग्रह तक पहुंच गया। कालापाठा मे बाढ से हुई नुकसानी का जायजा लेने क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर सरपंच को कहा की जिन लोगो का नुकसान हुआ है उनके रहने खाने की व्यवस्था करे। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक आशीष शर्मा ने अधिकारियों से कहा की बाढ पिडितो की हर संभव मदद की जाए।