BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2023, 12:41 pm
KHABAR : अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस पर दौड़े शहरवासी, बाघों के प्रति लोगों में जागरुकता लाने के लिए हुई साइकिल रैली, पढे़ अभिषेेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। दुनिया भर मे अंतर्राष्ट्रीय बाघ दिवस मनाया जाता है। देवास वनमण्डल अंतर्गत वन्यप्राणी अभ्यारण्य द्वारा 25 से 29 जुलाई तक खिवनी अभ्यारण्य की सीमा के आसपास गांवों में बाघ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बाघों के महत्व के बारे में स्कूली बच्चों को शिक्षा दी जा रही है। शनिवार को वन विभाग द्वारा 10 किलोमीटर की दौड़ और साइकिल रैली का आयोजन किया गया।इसमें कलेक्टर ऋषव गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, वन विभाग डीएफओ प्रदीप मिश्रा के साथ भोपाल की मिसेज इंडिया 2023 अपेक्षा डबराल भी शामिल हुई। इसके पहले शहर के तुकोजीराव पवार स्टेडियम भोपाल रोड से सुबह दौड़ हुई। उसके बाद साईकिल रैली निकाली गई, जो शहर से विभिन्न मार्गों से होते हुए शंकरगढ़ पहाड़ी पर पहुंची। जहां वन विभाग द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आर एफ सी जुम्बा अकैडमी भोपाल द्वारा प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाने के लिए जुम्बा किया गया। वही साइकिल रेली के विजेताओं को पुरस्कार वितरण भी किए गए। इस दौरान कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि खिवनी अभ्यारण की सीमा के आसपास बसे गांवों में बाघ जागरुकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। शहर में साईकिल और दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया है ताकि बाघों के प्रति लोगों को जागरूक किया जा सके।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE