BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2023, 12:45 pm
BIG NEWS : रविवार सुबह का वक्त और इस्लामपुरा का ताजिया, जैसे ही निकले युवक कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक करने तो अचानक हो गया ये दर्दनाक हादसा, दुर्घटना होते ही मौके पर मच गई चीख पुकार, 3 युवकों की हुई दर्दनाक मौत, आनन फानन में कलेक्टर ने दिया ये बड़ा आदेश, पढ़े खबर       

Share On:-

धौलपुर। राजस्थान में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 3 युवकों की करेंट की चपेट आने से दर्दनाक मौत हो गई। मामला धौलपुर का है। यहाँ मोहर्रम का ताजिया दफनाने जा रहे 4 युवक करंट की चपेट में आ गए। करंट की चपेट में आने से 3 युवकों की मौत हो गई है, जबकि एक युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। चारों युवक अपने कंधे पर इस्लामपुरा का पंचायती ताजिया लेकर शेरगढ़ किले के पास कर्बला जा रहे थे।
हादसा रविवार सुबह करीब आठ बजे हुआ। दरअसल, इस्लामपुरा का ताजिया मोहर्रम के अगले दिन सुबह कर्बला में सुपुर्द-ए-खाक किया जाता है। इसलिए रविवार सुबह ताजिया लेकर युवा निकले थे, लेकिन ताजिया ऊंचा होने की वजह से 11 हजार केवी के तार की चपेट में आ गया।
हादसे में इस्लामपुरा और शैतानपुरा के रहने वाले युवक मूवीन (25) पुत्र दिलशान, अनवर (19) पुत्र मुनव्वर, रिहान (18) पुत्र साबिर और वसीम (18) पुत्र दिलशाद करंट की चपेट में आ गए। चारों को धौलपुर के जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम ने 1 घंटे तक चारों को सीपीआर दी। इसके बाद एक युवक वसीम को होश आ गया, लेकिन तीन की मौत हो गई।
हादसे के बाद लोगों के प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर कलेक्टर अनिल अग्रवाल व एसपी मनोज कुमार जिला अस्पताल पहुंचे और लोगों से बात की। कलेक्टर ने अधीक्षण अभियंता (एसई) को संबंधित जेईएन (जूनियर इंजीनियर) और लाइनमैन को सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं। वहीं, एसपी मनोज कुमार ने टाउन चौकी पुलिस के 2 कॉन्स्टेबल को लाइन हाजिर किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE