BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2023, 1:33 pm
KHABAR : जन्म के बाद बालिका को अस्पताल में छोड़ा, मानसिक विक्षिप्त महिला ने बेटी को दिया जन्म, डिलीवरी के बाद अस्पताल से चली गई महिला, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। एमसीएच हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई एक विक्षिप्त महिला ने एक बालिका को जन्म दिया और उसके बाद वह अस्पताल से गायब हो गई। इसके बाद इस नवजात बालिका को चाइल्डलाइन ने अपने संरक्षण में लिया है। रतलाम के चाइल्ड एवं मदर केयर यूनिट में गर्भवती विकसित महिला को शुक्रवार के दिन भर्ती करवाया गया था जहां उसने एक स्वास्थ्य बालिका को जन्म दिया था। लेकिन शनिवार को बालिका को जन्म देने वाली महिला और उसके साथ पहुंची एक अन्य महिला अस्पताल प्रबंधन को बिना बताए गायब हो गए। मामला पुलिस थाने और चाइल्ड लाइन के पास पहुंचने पर जब खोजबीन की गई तो महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त निकली और इससे पूर्व भी वह 7 बच्चों को जन्म दे चुकी है। जिसके बाद नवजात बालिका को चाइल्डलइन के सुपुर्द किया गया है।


दरअसल मामला शुक्रवार रात का है जब स्टेशन रोड थाने की उपनिरीक्षक सपना राठौर ने चाइल्ड लाइन के हेल्पलाइन नंबर 1098 पर सूचना दी कि एमसीएच वॉर्ड में एक विक्षिप्त महिला ने बालिका को जन्म दिया और उसे छोड़ कहीं चली गई। सूचना मिलने पर चाइल्ड लाइन टीम सदस्य लक्षिका राठौर व तारा सिसोदिया एमसीएच पहुंचे। नवजात को संरक्षण में लेकर टीम के समक्ष उसका स्वास्थ्य परीक्षण करवाया गया। पड़ताल में पता चला है कि विक्षिप्त महिला ने यह आठवें बच्चे को जन्म दिया है। चाइल्ड लाइन ने प्रारंभिक जांच में पाया कि उक्त महिला द्वारा पूर्व में जन्में 7 बच्चों में 2 बच्चों की देखभाल नही होने से मृत्यु हो चुकी है। वर्तमान में 3 बच्चे शेल्टर होम में है। वहीं,शेष 2 बच्चे भीख मांगते हुए लापता हो चुके है।चाइल्ड लाइन टीम ने नवजात बालिका को बालकल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। जिसके बाद समिति के आदेश पर बालिका को पालना शिशुगृह छोड़ विक्षिप्त महिला की खोजबीन शुरू कर दी है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE