BREAKING NEWS
KHABAR : नयागांव में नागपंचमी पर निकली नागराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच-मंदसौर का बढ़ा गौरव, आगामी अफीम नीति.. <<     KHABAR : नागपंचमी पर सरवानिया महाराज में उमड़ा.. <<     KHABAR : सावरकर पर प्रश्न पूछना अपराध नहीं, शिक्षक.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में नाग पंचमी पर्व धूमधाम से.. <<     BIG NEWS : बंसीलाल गुर्जर को भाजपा किसान मोर्चा का.. <<     BIG NEWS : सावन सोमवार पर नगर भ्रमण पर निकले भगवान.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     NEWS : 11 प्रमुख श्रम मांगों को लेकर भामसं ने किया.. <<     REPORT : मेघनगर में पनीर निर्माण इकाई पर खाद्य.. <<     KHABAR : नर्सिंग विद्यार्थियों ने शुरू किया.. <<     BIG NEWS : हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा शहर, नगर.. <<     खरगोन में भक्तों का हाल जानने निकले.. <<     NEWS : श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान ने किया.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के राजा किलेश्वर महादेव की शाही.. <<     NEWS : भारत का विभाजन अप्राकृतिक है, भारत पुनः.. <<     कांवड़ियों के बीच जमकर थिरके कालापीपल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
July 30, 2023, 2:24 pm
KHABAR : लोगों ने ढोल बजाकर जताया रोष, कॉलोनाइजर के बंगले पर पहुंचे, बच्चे बोले, चंदू भय्या बाहर निकलो, भाजपा नेता ने कहा मैं आपके साथ, पढे़ खबर 

Share On:-

जावरा। शनिवार को फिर से रतलाम रोड़ स्थित काटजू नगर कॉलोनी के रहवासी अपनी समस्याएं लेकर कॉलोनाइजर के बंगले पर पहुंच गए। इस बार वे ढोल बजाते हुए निकले और बंगले के बाहर भी ढोल बजाया। बच्चे नारे लगाने लगे ष्चंदू भय्या बाहर निकलो बाहर निकलोष् इसके बाद कॉलोनाइजर के आने तक डटे रहे। जब कॉलोनाइजर आए तो उन्हें अपनी समस्याएं बताई।


फोरलेन पर नाहटा कॉलोनी स्थित चंद्रप्रकाश ओस्तवाल के बंगले के बाहर काटजूनगर, पत्रकार कॉलोनी के नागरिक व महिलाएं ढोल बजाते हुए पहुंचे। वहां कर्मचारी ने बताया चंद्रप्रकाश ओस्तवाल घर पर नहीं हैं आने में आधा घंटा लगेगा। इसके बाद रहवासी वहीं डटे रहे। रहवासियों का कहना था वे कालोनाइजर से चर्चा के बाद ही वापस जाएंगे।


चंद्रप्रकाश ओस्तवाल आए और रहवासियों से चर्चा कर बताया कि मैंने नियमानुसार प्रशासन की कॉलोनी हैंडओवर की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अधिकारियों की लापरवाही से विकास नहीं हो पा रहा। आपकी समस्या में साथ हूं और आपके साथ चलकर अधिकारियों से चर्चा करेंगे‌। आपके विरोध प्रदर्शन में मैं भी साथ दूंगा। ऐसा कहकर कालोनाइजर चंद्रप्रकाश ओस्तवाल ने प्रशासन को आड़े हाथों लिया और सारा दोष अधिकारियों पर लगा दिए।


इससे दो दिन पहले भी कॉलोनी के रहवासी ओस्तवाल के यहां विरोध करने पहुंचे थे। एसडीएम अनिल भाना ने बताया कालोनियों के मामले में पहले भी एफआईआर हो चुकी हैं‌। इस मामले में जल्द ही बैठक बुलाकर रहवासियों व कालोनाइजर की बात सुनेंगे व समस्या का हल निकालेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE