पालसोड़ा। नीमच जिला मुख्यालय के अंतर्गत आने वाले ग्राम पालसोड़ा में ग्राम पंचायत की ओर से वृक्षारोपण का कार्य किया गया। जिसमे जनसहयोग व ग्राम पंचायत पालसोड़ा के नेतृत्व में पर्यावरण को हरा भरा बनाने, प्रकृति को सौंदर्य बनाने हेतु रविवार को ग्राम पालसोड़ा में माताजी मंदिर के समीप वृक्षारोपण किया गया। वही इनकी देखभाल करने की जिम्मेदारी भी ली गई।
ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण गुड्डू जाट ने बताया कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया कि वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी। पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। साथ ही उनकी रक्षा करें। इस अवसर पर खुद सरपंच प्रतिनिधी द्वारा वृक्षारोपण हेतु मिट्टी डालना सहित कार्य किए, जहां पौधों को व्यवस्थित रखने हेतु जालियां भी लगाई गई।
इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि रामनारायण गुड्डू जाट, वार्ड पंच समरथ पाटीदार, कमल बैरागी, रवि जाट, नानालाल पाटीदार, संतोष राजगुरू, जगदीश पाटीदार, मुकेश जोशी, दिलीप बंजारिया, घनश्याम पाटीदार, किशोर राठौर, दीपक शर्मा आदि उपस्थित थे।