मन्दसौर। संजीत रोड संजीत नाके पर करोड़ों रुपए से निर्माणाधीन ओवर ब्रिज का कार्य चरम पर है। आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए कार्य प्रगति पर है। रेल्वे विभाग ने भी स्लोप डाल कर करीब-करीब तैयार कर दिया है।
नाके के आसपास के रहवासियों ने ब्रिज निर्माण कम्पनी पर आरोप लगाया है कि ब्रिज निर्माण से पूर्व ठेकेदार द्वारा ब्रिज के साइड में सर्विस रोड नही बनाने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन बच्चे, बूढ़े महिलाएं बड़े बड़े गड्ढे होने के कारण गिर रहे हैं। आसपास व्यापारी गण भी कीचड़ की वजह से काफी परेशान है। बारिश का मौसम होने के कारण आए दिन बरसात का पानी व्यापारियों की दुकानों में भर जाता है। बरसात के पानी का निकास नहीं होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।