जावद। सावन माह के अधिक मास होने के उपरांत क्षेत्र में वर्षा की लम्बी खेंच एवं अच्छी बरसात होने की कामना को लेकर नगर का एक मात्र रामलीला मैदान खोर दरवाजा से वर्षो पूराने घास बावजी को पूरानी परम्परा के अनुसार रविवार को प्रातः स्नान कराकर सिंदूर, पालीपना का लेप साथ ही मदीरा, नारियल का भोग लगाकर विधि विधान से पूजा अर्चना करके डीजे, ढोल ढमाको पर झूमते हुए भक्तजन ट्रेक्टर से खींचकर शौभायात्रा के साथ टेंकर से पानी का सडक में छिडकाव के साथ नगर भ्रमण कराया। कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा और नगर परिषद अध्यक्ष सोहन माली ने भी घास भेरू बावजी की विधिवत पूजा अर्चना की।
शोभायात्रा अठाना दरवाजा, बावल दरवाजा, रामपुरा दरवाजा, गांधी मार्ग, बस स्टैंड होते हुए शास्त्री चौक पहुंची, जहां हिंदूवादी नेता नारायण सोमानी ने घास बावजी को माला, अगरबत्ती, नारियल चडाकर क्षेत्र में अच्छी बरसात की कामना को लेकर पूजा अर्चना की। इस मौके पर मंगलम सोमानी, अशोक सोनी, विष्णु कुमावत बन्ना, राकेश बिकानेरीया सहित भक्तजनो ने भी पूजा की।
घास बावजी स्टेशन रोड, पेट्रोल पम्प चौराहा, मोतिपुरा होते हुए खोर दरवाजा पहुंचे जहां महाआरती के प्रश्चात प्रसाद वितरित किया। घास बावजी की शौभायात्रा के दौरान नगर में जगह जगह पूजा अर्चना करके मदीरा का भोग लगाया गया।